7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

मुजफ्फरनगर सिलेंडर ब्लास्ट : बेटियों की चीखों से गूंजा श्मशान, एक साथ जलीं 3 चिताएं

पोस्टमार्टम के बाद, दोनों पक्षों की सहमति से तीनों शवों को शुकतीर्थ लाया गया। यहां ममेरे भाई अर्पित शर्मा ने दोनों भाइयों और अपनी बुआ की चिता को मुखाग्नि दी।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Dec 31, 2025

पूरा देश भले ही नए साल का स्वागत कर रहा है.. मगर, उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक परिवार के लिए अब नया साल कभी नहीं आएगा। यहां अब कभी सुबह नहीं होगी। एक ही परिवार के तीन सदस्य… मां और उसके दो बेटे… एक साथ चिता में समा गए। शुकतीर्थ की पवित्र बाणगंगा नदी का किनारा एक ऐसे मंजर का गवाह बना, जिसे देखकर वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप गई। देवबंद तहसील के कानूनगो अमित गौड़, उनकी मां सुशीला और छोटे भाई नितिन गौड़ का शुकतीर्थ में बाणगंगा नदी के किनारे एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटियों की करुण चीखों से उस वक्त माहौल गमगीन हो गया, जब उन्होंने कांपते हांथों से अपने पिता-चाचा और दादी की चिता को मुखाग्नि दी। शुकतीर्थ की पवित्र बाणगंगा नदी का किनारा आज सिर्फ अंतिम संस्कार का स्थल नहीं था, बल्कि वो एक ऐसी त्रासदी का गवाह बना, जिसे देखकर आंखें नम और कलेजा कांप उठा। ऐसा लगा… मानो श्मशान घाट ही नहीं, पूरा आसमान रो रहा हो।