28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

Nagaur patriak…महाशिवरात्रि पर नागौर शिवमय, मंदिरों में दिनभर उमड़ा श्रद्धालुओं की श्रद्धा ज्वार…VIDEO

नागौर. महाशिवरात्रि रविवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। शहर के शानेश्वर मंदिर, बंशीवाला स्थित पातालेश्वर मंदिर, जोधपुर रोड स्थित वैधनाथ मंदिर तथा मानासर के महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के साथ धतूरा अर्पित कर महादेव से सुख-शांति की कामना की। मंदिरों […]

Google source verification

नागौर. महाशिवरात्रि रविवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। शहर के शानेश्वर मंदिर, बंशीवाला स्थित पातालेश्वर मंदिर, जोधपुर रोड स्थित वैधनाथ मंदिर तथा मानासर के महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के साथ धतूरा अर्पित कर महादेव से सुख-शांति की कामना की। मंदिरों में दिनभर हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में महादेव की बारात भी निकाली गई। भूत-प्रेत और देवताओं के स्वरूप में सजी झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। शिव भजनों की ध्वनि के बीच निकली बारातों से माहौल भक्तिमय बना रहा। शहर के बंशीवाला मंदिर स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक के साथ महादेव का विशेष पूजन किया गया। शिवबाड़ी स्थित शानेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों में महादेव को अभिषेक करने की होड़ लगी रही। इसी तरह हाउसिंग बोर्ड स्थित विश्वेश्वर महादेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि का पर्व भक्ति और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर शिवमय वातावरण में सरोबार रहा। दिनभर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना के लिए निरंतर आवाजाही रही। लक्ष्मी नगर, रामनगर, आदर्श नगर, भारत नगर जाट कॉलोनी और दीप कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। दोपहर बाद पंडित ताराचंद शास्त्री के सानिध्य में विधिवत महा अभिषेक हुआ। रात्रि में आयोजित महाजागरण में विनय वैष्णव, पवन वैष्णव और तुलसीदास ने शिव भजनों की प्रस्तुतियां दीं। जिनसे श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इसी प्रकार शहर की इंदिरा कॉलोनी, व्यास कॉलोनी, काठडिया का चौक, बाठडिया का चौक और पीएचडीई कॉलोनी सहित विभिन्न मंदिरों में भी अभिषेक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे दिन नागौर शिव भक्ति में डूबा नजर आया।