6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागौर

हाईवे पर कोहरे का कहर….हैडलाइट के सहारे सफर

नागौर. सर्दी की सीजन में संभवत: पहली बार सोमवार सुबह अति घना कोहरा छाया। हाईवे पर दृश्यता 10-15 मीटर से भी कम में सिमट गई। सर्द हवाओं और गिरते तापमान के कारण सुबह का यह नजारा पूरी तरह कोहरे में लिपटा नजर आया। सडक़ पर चल रहे वाहन हैडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से आगे बढ़े। […]

Google source verification

नागौर. सर्दी की सीजन में संभवत: पहली बार सोमवार सुबह अति घना कोहरा छाया। हाईवे पर दृश्यता 10-15 मीटर से भी कम में सिमट गई। सर्द हवाओं और गिरते तापमान के कारण सुबह का यह नजारा पूरी तरह कोहरे में लिपटा नजर आया। सडक़ पर चल रहे वाहन हैडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से आगे बढ़े। घनी धुंध के कारण सडक़ किनारे लगे पोल, डिवाइडर और दूर की गाडिय़ां मुश्किल से दिखाई दे रही थी। घने कोहरे से जनजीवन के साथ-साथ यातायात भी प्रभावित हुआ। कोहरे का असर ट्रेनों पर भी साफ दिखाई दिया, कई ट्रेनें घंटों देरी से चली। सुबह 9 बजे बाद कोहरे का असर कम हुआ।