29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
सिंहस्थ 2028… अब तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के नागर घाट पर चला जेसीबी का पंजा, 9 अतिक्रमण हटाए
Play video

सिंहस्थ 2028… अब तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के नागर घाट पर चला जेसीबी का पंजा, 9 अतिक्रमण हटाए

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में आगामी सिंहस्थ 2028 को लेकर विकास कार्य किए जाने है। जिसके चलते विकास कार्य में बाधक बन रहे अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। अतिक्रमण की कार्रवाई से ओंकारेश्वर तीर्थक्षेत्र के रहवासियों में हडक़ंप मचा हुआ है। गुरुवार को भी नागर घाट पर प्रशासन की जेसीबी का पंजा चला। यहां से 9 पक्के, कच्चे मकानों का अतिक्रमण हटाया गया। यहां पर सिंहस्थ के लिए नए घाट का निर्माण होना है।

खंडवा

image

Manish Arora

May 08, 2026

तीन दिन पूर्व डेम रोड पर शासकीय भूमि पर अनाधिकृत रूप से 13 पक्के होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और मकानों को तोड़ा गया था। गुरुवार को एसडीएम के निर्देश पर सहायक कलेक्टर ममता चौहान, नगर परिषद सीएमओ मोनिका पारधी के नेतृत्व में नगर परिषद अमले ने वार्ड क्रमांक 2 में नागर घाट पर कार्रवाई की। यहां सुबह 7 बजे से शुरू हुई कार्रवाई दोपहर तक चली। इस दौरान अन्नपूर्णा रोड, नर्मदा के दक्षिणी तट पर बने अवैध अतिक्रमण सहित, कच्चे, पक्के कुल 9 मकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। टीम के पहुंचते ही लोगों ने घरों से सामान निकालना शुरू कर दिया था। इस दौरान परिवार की महिलाओं ने विरोध भी दर्ज कराया। अतिक्रणम कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।

भर गर्मी में बच्चों को कहा ले जाए?
अतिक्रमण कार्रवाई का महिलाओं ने विरोध किया। महिला साबूबाई ने बताया कि एक माह पहले नोटिस दिया था, लेकिन नगर परिषद ने दूसरी जगह व्यवस्था नहीं की है। अब तोडऩे के बाद कह रहे है कि डुकिया चले जाओ। वहीं, संगीता बाई, शीतल बाई ने बताया कि हम सब गरीब परिवार से है। हमारे पास रहने की दूसरी कोई व्यवस्था नहीं है। भर गर्मी में सिर से छत छीन ली। अब बच्चों को भर गर्मी में कहां लेकर जाएंगे? प्रशासन ने हमारे लिए कोई व्यवस्था करना थी।