10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

राजगढ़ सिंचाई परियोजना : एक किसान ने रोक रखी 4 गांवों के किसानों की सिंचाई

पंधाना विस के सिंगोट सर्कल अंतर्गत बने राजगढ़ डेम से सिंचाई का लाभ चार गांव के पांच हजार किसानों को नहीं मिल पा रहा है। एक किसान के खेत से जा रही पाइप लाइन में 40 फीट की लाइन जोडऩे का काम बाकी है। किसान की हठधर्मिता से जल संसाधन विभाग भी कुछ नहीं कर […]

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jan 21, 2026

पंधाना विस के सिंगोट सर्कल अंतर्गत बने राजगढ़ डेम से सिंचाई का लाभ चार गांव के पांच हजार किसानों को नहीं मिल पा रहा है। एक किसान के खेत से जा रही पाइप लाइन में 40 फीट की लाइन जोडऩे का काम बाकी है। किसान की हठधर्मिता से जल संसाधन विभाग भी कुछ नहीं कर पा रहा है। मंगलवार को प्रभावित किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को आवेदन सौंपकर लाइन जोडऩे की मांग की है।

किसान सुनील पवार बलवाड़ा ने बताया कि राजगढ़ डेम को वर्ष 2023 में शुरू किया जाना था, लेकिन आज तक इसका लाभ 4 गांवों के किसानों को नहीं मिला है। एक किसान पंकज पिता देवराम निवासी बलवाड़ा के खेत से पाइप लाइन जा रही है, जिसे किसान जोडऩे नहीं दे रहा है। जिसके कारण 5 हजार किसान प्रभावित हो रहे है।

चार गांव के किसान परेशान
राणा सज्जनसिंह ने बताया बलवाड़ा, इटवा, अंबापाट और पिपलौद के किसान परेशन है। पांगरा और पोखर में लाइन चल रही है। पंकज देवराम लाइन नहीं जोडऩे दे रहा है। उसे विभाग और ठेकेदार द्वारा एक लाख रुपए का मुआवजा भी देने की बात की कही, लेकिन वह नहीं मान रहा है। किसानों ने बताया कि यदि डेम से सिंचाई के लिए पानी नहीं मिला तो गेहूं-चना की फसल पूरी तरह से बरबाद हो जाएगी।