29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
जनसुनवाई… मां को मृत घोषित कर सगा मामा हड़प गया मुआवजे की 1.20 लाख रुपए की राशि और आवासीय भूखंड
Play video

जनसुनवाई… मां को मृत घोषित कर सगा मामा हड़प गया मुआवजे की 1.20 लाख रुपए की राशि और आवासीय भूखंड

साहब... इंदिरा सागर की डूब में नाना की पैतृक जमीन का परिवार को मुआवजा मिला था। सगे मामा ने मेरी मां को मृत घोषित कर मुआवजा भी हड़प लिया और मिला हुआ आवासीय भूखंड भी अपने नाम करा लिया। जब हम मां बेटे अपना हक मांगने जाते है तो मामा जान से मारने की धमकी देता है।

खंडवा

image

Manish Arora

May 13, 2026

मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे हरसूद तहसील के ग्राम बोहरली निवासी नारायण मौजीराम ने अधिकारियों से गुहार लगाई। नारायण ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु के बाद मां अपने पिता के घर रह रही थी। नाना ने अपनी आधी जमीन मां को भरण पोषण के लिए दी थी। मामा ने षड्यंत्र कर जमीन अपने नाम करा ली। नाना के पैतृक गांव में उनकी जमीन जिसमें मां का भी हिस्सा था, वह इंदिरा सागर की डूब में आई थी। उसका मुआवजा 1.20 लाख रुपए और एक आवासीय भूखंड भी मिला था। मामा ने मां को मृत बताकर मुआवजा भी हड़प लिया और भूखंड भी अपने नाम कर लिया। आवेदक ने मामा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर मुआवजा और जमीन दिलाने की मांग की।