29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
जैन साध्वियों की मौत पर फूटा आक्रोश, निष्पक्ष जांच और राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति की मांग
Play video

जैन साध्वियों की मौत पर फूटा आक्रोश, निष्पक्ष जांच और राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति की मांग

-सकल जैन समाज ने निकाली मौन रैली, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन -संतों के विहार के दौरान पुलिस व्यवस्था की मांग

खंडवा

image

Manish Arora

May 27, 2026

रीवा में दो दिगंबर जैन साध्वियों की सडक़ दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद देशभर के जैन समाज में आक्रोश और चिंता का माहौल है। सोमवार को सकल जैन समाज खंडवा ने आक्रोश जताते हुए मौन रैली निकाली। साथ ही प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, कलेक्टर और एसपी के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार महेश सोलंकी को सौंपा। जैन समाज ने मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने तथा देशभर में विहाररत संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीति बनाए जाने की मांग की।