29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
भाजपा नेता की खौफनाक करतूत, कार से रौंदकर प्रेमिका की मां, भाई की कर दी हत्या
Play video

भाजपा नेता की खौफनाक करतूत, कार से रौंदकर प्रेमिका की मां, भाई की कर दी हत्या

प्रेमिका को शादी करता देख भाजपा नेता ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। प्रेमिका के साथ उसके परिवार को भी खत्म करने की गहरी साजिश रची। कार से मां व भाई व रिश्तेदार के साथ कार से सिंगाजी दर्शन करने जाते समय अपनी तेज रफ्तार थार कार से उड़ा दिया। एक बार टक्कर मारने के बाद भी जब लगा की प्रेमिका व उसके परिवार के लोग जिंदा है तो उसने दूसरी बार फिर से टक्कर मारकर कार को सड़क से नीचे गिरा दिया। इस तरह से जघन्य तरीके से वारदात को अंजाम देने वाले सनावद के भाजपा नेता पर पुलिस ने कार्रवाई की है। धारा 109 और 103 हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज किया है।

ग्राम केनुद के पास गुरुवार को दो कारों की टक्कर हुई थी। इस हादसे में ग्राम जलवा बुजुर्ग ग्राम जलवा बुजुर्ग निवासी जलवा बुजुर्ग निवासी पूर्व सरपंच सुमनबाई पति राजेंद्र राठौर (58) और उनके पुत्र सौरभ (28) राठौर की मौत हुई है। दुर्घटना में बेटी सारिका, भाई रविंद्र राठौर और रिश्तेदार रविंद्र पिता दिनेश निवासी देशगांव घायल हो गए थे। पुलिस पहले इसे सड़क हादसा मान रही थी लेकिन कुछ ही देर बाद जांच में यह बात सामने आई की सनावद के रहने वाले लवकुश पिता किशोरीलाल राठौर (40) और सारिका के बीच करीब आठ साल से प्रेम संबंध थे। लवकुश राठौर विवाहित होकर उसके बच्चे भी है। परिवार के लोग लवकुश व सारिका की शादी के लिए राजी नहीं थे। उन्होंने सारिका की शादी कहीं ओर तय कर दी थी। कुछ ही दिन में उसका विवाह होने वाला था। इधर प्रेमिका को किसी ओर की होता देख लवकुश ने उसकी हत्या करना ठान लिया था।

पुलिस को फोन कर किया गुमराह

आरोपी लवकुश ने डायल 112 में काल कर बताया कि जलवा बुजुर्ग गांव में एक लड़की को परिवार वालों ने घर में बंद कर दिया है। वे उसे घर से निकलने नहीं दे रहे है। इस सूचना पर मूंदी थाने के डायल 112 से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। लेकिन यहां जैसा बताया गया था उस तरह से कुछ नहीं निकला।

पुलिस की गतिविधि पर रखी नजर

आरोपी लवकुश ने पुलिस की गतिविधि पर नजर रखी। जब डायल 112 मौके से वापस आने लगी और उसे पता चला की प्रेमिका और उसकी मां, भाई और रिश्तेदार कार से घर से थाने के लिए निकले हैं। इसके बाद वह अपनी कार थार लेकर ग्राम केनूद के पास पहुंचा। जब उसने देखा की सामने से प्रेमिका की कार आ रही है, तब उसने अपनी कार को तेज गति से ले जाकर उसमें ठोक दिया। दो बार टक्कर मारने के बाद जब कार सड़क से नीचे गिर गई तब वह वहां से भाग गया।

– लड़की व उसके परिजन नई बोलेनो कार से सिंगाजी जा रहे थे। उनका कहना था कि डायल 112 पर हुई शिकायत को लेकर वे थाने में अपने बयान भी दे देंगे कि हमारे साथ कोई घटना नहीं हुई। इस बीच रास्ते में आरोपी लवकुश राठौर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस मामले में आरोपी लवकुश पर हत्या का प्रयास व हत्या करने की दो धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। – मनोज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक।