Ishika Giri Kathak Performance: रायपुर की 14 वर्षीय इशिका गिरी ने जांजगीर-चांपा के जाज्वल्य देव लोक महोत्सव में गुरुवार की शाम अपनी कत्थक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इशिका के नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और उन्होंने जोरदार तालियों से उनकी प्रस्तुति का उत्साहवर्धन किया।
इशिका वर्तमान में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से नृत्य की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। वे नवीं कक्षा की छात्रा हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उनकी प्रस्तुति को देखने आए दर्शक इशिका की नृत्य कला की प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे।