29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Weather Update Today: राजस्थान में IMD का यलो और ऑरेंज ALERT, ओलावृष्टि की चेतावनी
Play video

Weather Update Today: राजस्थान में IMD का यलो और ऑरेंज ALERT, ओलावृष्टि की चेतावनी

Weather Update Today: राजस्थान में IMD का यलो और ऑरेंज ALERT, ओलावृष्टि की चेतावनी

Weather Update Today: राजस्थान में 3 अप्रेल से अंधड़,बारिश का दौर शुरू होने वाला है। 3 और 4 अप्रेल को इस दौर में सर्वाधिक बारिश होगी। इसके बाद हल्की। फिर 7-8 अप्रेल से दूसरे दौर की बरसात शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने ओलावृ्ष्टि और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है। वहीं यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं। इस तरह बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 अप्रेल को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ का 38.6 दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंटआबू का 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 2 अप्रैल दोपहर बाद जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी व बीकानेर संभाग के जिलों और आसपास के क्षेत्र में आंधी बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। IMD के अनुसार श्रीगंगानगर, फलौदी, जैसलमेर, बीकानेर, टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा, करौली, दौसा और बूंदी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर ओलावृष्टि, वज्रपात, मेघगर्जन और 50 किलोमीटर की रफ्तार से अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर, फलौदी, जैसलमेर और बीकानेर में 3 अप्रेल को ऑरेंज अलर्ट है। वहीं टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा, करौली, दौसा और बूंदी में 4 अप्रेल को ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने 1 से 7 अप्रेल तक जयपुर, भरतपुर, कोटा,अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभागों में कहीं कहीं बारिश का पूर्वानुमान भी जारी किया है। इसके बाद 7-8 अप्रेल को एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।