29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
School Timing Change: हीटवेव का अलर्ट, स्कूलों का समय बदला, आदेश नहीं मानने पर होगा एक्शन !
Play video

School Timing Change: हीटवेव का अलर्ट, स्कूलों का समय बदला, आदेश नहीं मानने पर होगा एक्शन !

School Timing Change: हीटवेव का अलर्ट, स्कूलों का समय बदला, आदेश नहीं मानने पर होगा एक्शन !

School Timing Change: जयपुर कलेक्टर ने प्री प्राइमरी क्लास से कक्षा आठ तक के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 27 अप्रेल से इन क्लासेज के लिए स्कूल समय सुबह 7.30 से दोपहर 12 बजे तक ही रहेगा। यह निर्णय बच्चों को तेज गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है। इस संबंध में जयपुर के जिला कलक्टर संदेश नायक ने शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदेशों की पालना नहीं करने पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत एक्शन लिया जाएगा। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि बढ़ते तापमान और हीटवेव की आशंका को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी गई है। इसी वजह से जयपुर में इन क्लासेज के लिए स्कूलों का समय बदला गया है, ताकि दोपहर की तेज धूप और लू से विद्यार्थियों को सुरक्षित बचाया जा सके।