30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडियन रीजनल
VIDEO STORY : राशन विक्रेता संघ बैठा धरने पर, कहा जब तक नहीं हटेगा कांटा तब तक नहीं बंटेगा  राशन
Play video

VIDEO STORY : राशन विक्रेता संघ बैठा धरने पर, कहा जब तक नहीं हटेगा कांटा तब तक नहीं बंटेगा राशन

Kondagaon news : कमीशन की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर करने सहित 6 मांगों को पूरे प्रदेश में शासकीय राशन विक्रेता आंदोलित हैं। उन्होंने दुकानों में ताले लगा दिए हैं और धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। परिणाम यह है कि गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है।

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ के बैनर तले स्थानीय एनसीसी मैदान परिसर में तीन दिवसीय धरने पर बैठे राशन विक्रेताओं ने कहा कि, हम अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार शासन-प्रशासन से पत्राचार कर रहे हैं, लेकिन अब तक हमारी बात नहीं सुनी गई है। जिसके चलते हम दुकानें बंद कर धरने पर बैठना पड़ा है। आंदोलनकारियों ने कहा जब तक नहीं हटेगा कांटा तब तक नहीं बटेगा राशन।