Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्यावर

मंदिर क्षेत्र की समस्याओं के विरोध में चार घंटे धरने पर बैठे महंत

-श्री प्रसन्न गणपति मंदिर क्षेत्र का मामला, उपखंड अधिकारी की समझाइश पर माने -अफसरों ने सात दिन में मांगें पूरी करने का दिया आश्वसान

सूरजपोल गेट बाहर श्री प्रसन्न गणपति मंदिर के महंत फतेहगिरि शुक्रवार शाम को भारत माता सर्किल पर निर्वस्त्र होकर धरने पर बैठ गए। महंत के धरने पर बैठने पर बडी संख्या में लोग एकत्र हो गए। अपनी मांगों को लेकर महंत करीब चार घंटे तक धरने पर बैठे रहे। इस दौरान मौके पर खासी भीड एकत्र हो गई। जिससे कुछ समय तक यातायात भी बाधित रहा।

एसडीएम-डीएसपी पहुंचेउपखंड अधिकारी गौरव बुढानिया व पुलिस उपअधीक्षक राजेश कसाना ने महंत की समस्याओं को सुनकर सात दिन में निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद महंत ने धरना समाप्त कर दिया। सूरजपोल गेट बाहर श्री प्रसन्न गणपति मंदिर के महंत मंदिर के आस-पास जमा गंदगी, मंदिर परिसर के आस-पास अतिक्रमण व नशीली सामग्री बेचने की समस्या से नाराज महंत शुक्रवार शाम को भारत माता सर्किल पर पहुंच निर्वस्त्र होकर धरने पर बैठ गए। महंत के धरने पर बैठने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड जुटने लगी।

उच्चाधिकारियों को बुलाओ. . .

जानकारी मिलने पर शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने को कहा। इस दौरान विहिप के नितेश गोयल व अन्य ने भी समझाइश की कोशिश की जो नाकाम रही। महंत के नहीं मानने पर पुलिस उपअधीक्षक राजेश कसाना ने मौके पर पहुंच कर उनकी समस्याएं सुनीं। जानकारी मिलने पर उपखंड अधिकारी गौरव बुढानियां भी मौके पर पहुंचे। पुलिस उपअधीक्षक राजेश कसाना ने महंत के साथ मौके पर जाकर समस्याओं को देखा। महंत ने बताया कि मंदिर के पास गंदगी रहती है। इसके अलावा मंदिर के आस-पास अस्थाई अतिक्रमण हो रखा है। इससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानी होती है। अधिकारियों ने सात दिवस में समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।