15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

जाम लगाने के आरोप में छह गिरफ्तार, ग्रामीणों ने जताया विरोध

– थाने व एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन, अफसरों से की वार्त बस्सी. जमवारामगढ़ उपखंड के निम्बी रोड पर गत दिवस लगे जाम के दौरान हुए झगड़े के मामले में थाना पुलिस ने छह जनों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी […]

Google source verification

– थाने व एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन, अफसरों से की वार्त

बस्सी. जमवारामगढ़ उपखंड के निम्बी रोड पर गत दिवस लगे जाम के दौरान हुए झगड़े के मामले में थाना पुलिस ने छह जनों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद ग्रामीण थाने भी पहुंचे और पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई।

जानकारी के अनुसार निम्बी रोड पर जाम के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया था। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है और निर्दोष लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। इसी को लेकर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

ग्रामीणों ने पहले उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की। बाद में बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे, जहां पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि जाम की स्थिति प्रशासनिक लापरवाही से बनी थी और उसी से विवाद बढ़ा, लेकिन कार्रवाई केवल ग्रामीणों पर कर दी गई।

ग्रामीणों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसपी से भी वार्ता की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और निर्दोष पाए जाने वालों को राहत दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।