28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

डिवाइडर कूद कर बस से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल

– जयपुर – आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर झर के समीप घटना बस्सी. जयपुर – आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्सी के समीप झर्र गांव में शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे टोडाभीम से जयपुर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूद कर जयपुर से नादोती की ओर तेजगति में जा रही बस से […]

Google source verification

– जयपुर – आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर झर के समीप घटना

बस्सी. जयपुर – आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्सी के समीप झर्र गांव में शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे टोडाभीम से जयपुर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूद कर जयपुर से नादोती की ओर तेजगति में जा रही बस से टकरा गई। हाइसे में कार में सवार एक जने की मौत हो गई और दो जने गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाइवे करीब एक घंटे जाम लग गया, पुलिस ने पहुंच कर क्रेन मंगवा कर क्षतिग्रस्त बस व कार को हटा कर यातायात सुचारू करवाया।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को टोडाभीम के नांगललाट निवासी तीन जने कार से जयपुर की ओर जा रहे थ। हाइवे पर झर्र बावड़ी के समीप कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूद कर सामने यानि जयपुर से नादोती सवारियां लेकर जा रही बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार लवकुश व दिलखुश निवासी नांगल लाट कार में ही फंस कर गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिनको जयपुर एसएसएम में भर्ती कराया गया। वहीं बस का भी आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त होगया। ,हादसा होते ही हाइवे पर जयपुर – दौसा लेन पर लम्बा जाम लग गया। देर शाम तक मृतक के नाम की शिनाख्त नहीं हो पाई।

बस में सवार सवारियों में मच गया हड़कम्प::::

बस जयपुर से नादोती के लिए दौसा वाया महुवा होकर सवारियां लेकर जा रही थी। हाइवे पर झर बावड़ी के समीप बस – कार भिड़ंत के दौरान बस में सवारियों धमाके की आवाज आई और बस अनिंत्रित हुई तो बस में सवार सवारियों में हड़कम्प मच गया। हालांकि बस्सी थाना प्रभारी धर्मेंन्द्र शर्मा ने बताया कि क्षतिग्रत बस में सवार सवारियों को जयपुर से दौसा- महुवा की ओर जा रही अन्य बसों में बिठा कर रवाना किया गया।

पुलिस ने सम्भाली यातायात व्यवस्था:::::

हादसे के बाद झर्र से राजाधौंक तक वाहनों का जाम लग गया। बस्सी थाना प्रभारी धर्मेंन्द्र शर्मा मय जाप्ते घटनास्थल पर पहुंचे और वाहनों को एक- एक कर निकाला, लेकिन जब जाम ज्यादा लग गया तो क्रेन मंगवा कर बस व कार को हटा कर यातायात पूरी तरह सुचारू करवाया। (कासं / निसं )