29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर
बॉर्डर पर बारिश का कहर: जीरा जमीदोज, ईसबगोल पूरा खराब
Play video

बॉर्डर पर बारिश का कहर: जीरा जमीदोज, ईसबगोल पूरा खराब

बेमौसम की बारिश ने मेहनत पर फेरा पानी पश्चिमी विक्षोभ के असर से सीमावर्ती गडरारोड क्षेत्र में बुधवार शाम को घने बादलों और तेज बिजली के साथ बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कटाई हो चुकी जीरा फसल और खड़ी इसबगोल बर्बाद हो गई।जीरा व ईसबगोल पर भारी नुकसान हुआ। किसान […]

बेमौसम की बारिश ने मेहनत पर फेरा पानी

पश्चिमी विक्षोभ के असर से सीमावर्ती गडरारोड क्षेत्र में बुधवार शाम को घने बादलों और तेज बिजली के साथ बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कटाई हो चुकी जीरा फसल और खड़ी इसबगोल बर्बाद हो गई।जीरा व ईसबगोल पर भारी नुकसान हुआ। किसान प्रेमसिंह सोढ़ा जैसिंधर ने बताया कि कई खेतों में काटकर रखी गई जीरे की फसल पूरी तरह भीग गई, जिससे उसका गुणवत्ता नष्ट हो गई और वह काली हो गई।

भारतीय किसान संघ के गोविंद राम चौहान ने बताया कि ईसबगोल की फसल तो पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। जीरा तो बिक्री लायक बचा ही नहीं। ईसबगोल का पूरा खेत खराब हो गया । यह बेमौसम बारिश ने कमर तोड़ दी।