13 अगस्त 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

बगरू

त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था बेपटरी, रेंग रहे वाहन

-पर्याप्त यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए जाए तो मिले राहत चौमूं. त्योहारी सीजन नजदीक होने के साथ ही बढ़ते यातायात दबाव के चलते चौमूं में व्यवस्था बेपटरी होती दिख रही है। यहां चौमूं में 47 ग्राम पंचायत और एक नगर पालिका के अलावा शहर की नगर परिषद के लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे है। रक्षाबंधन […]

बगरू

Kailash Barala

Aug 07, 2025

-पर्याप्त यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए जाए तो मिले राहत

चौमूं. त्योहारी सीजन नजदीक होने के साथ ही बढ़ते यातायात दबाव के चलते चौमूं में व्यवस्था बेपटरी होती दिख रही है। यहां चौमूं में 47 ग्राम पंचायत और एक नगर पालिका के अलावा शहर की नगर परिषद के लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे है। रक्षाबंधन पर्व जनदीक होने के साथ ही शहर में वाहनों का दबाव बढ़ रहा है, लेकिन स्थिति यह है कि शहर में हजारों वाहनों की यातायात व्यवस्था पर महज एक होम गार्ड व दो कांस्टेबल तैनात हैं, लेकिन इनमें से भी कई बार एक-दो जनों को जयपुर में व्यवस्था के तौर पर बुला लिया जाता है। हालांकि कोर्ट एलसी जरूर शाम को व्यवस्था देखती है, लेकिन फिर भी जाम की स्थिति बन रही है। पिछले दिनों लगाए एक सहायक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल को हटा लिया है। पर्याप्त यातायात पुलिस की तैनाती नहीं होने के कारण शहर में जाम लगने की आम बात हो गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अनदेखी करते आ रहे हैं, जिससे जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को दिनभर थाना मोड़ से लेकर बस स्टैण्ड तक यातायात व्यवस्था खराब रही। वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।

जानकारी के अनुसार शहर में बढते यातायात दबाव के चलते आमजन को जाम की समस्या से परेशान है। स्थिति यह है कि वर्तमान में महज एक गार्ड और दो पुलिसकर्मी हजारों वाहनों की यातायात व्यवस्था को संभाल रहे हैं। इनमें भी रोटेशन से एक पुलिसकर्मी अवकाश पर रहता है। ऐसे में अधिकतर समय तो एक ही पुलिसकर्मी नजर आता हैं।शहर के मुख्य बस स्टैण्ड, मोरीजा तिराहा पर यातायात पुलिसकर्मी नजर नहीं आते हैं। थाना मोड़ से लेकर मुख्य बस स्टैण्ड तक दिनभर वाहनों की रेलमपेल लगी रहती है। जाम में वाहनों के फंसने से चालक लाचार नजर आते हैं।