30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
दुकान पर खरीदारी करने पहुंची महिला का गहनों से भरा पर्स चोरी… सीसीटीवी में कैद…. देखे वीडियो
Play video

दुकान पर खरीदारी करने पहुंची महिला का गहनों से भरा पर्स चोरी… सीसीटीवी में कैद…. देखे वीडियो

राजगढ़ ञ्च पत्रिका. कस्बे की अनाज मंडी में आभूषण की दुकान पर खरीदारी करने पहुंची एक महिला का गहनों से भरा पर्स चोरी हो गया। ईशवाना गांव निवासी खेमराज पुत्र मुरलीधर मीना ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है कि एक मई की दोपहर करीब 3.30 बजे उसकी पत्नी व बहन इस दुकान पर […]

अलवर

image

kailash Sharma

May 03, 2026

राजगढ़ ञ्च पत्रिका. कस्बे की अनाज मंडी में आभूषण की दुकान पर खरीदारी करने पहुंची एक महिला का गहनों से भरा पर्स चोरी हो गया। ईशवाना गांव निवासी खेमराज पुत्र मुरलीधर मीना ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया है कि एक मई की दोपहर करीब 3.30 बजे उसकी पत्नी व बहन इस दुकान पर कन्यादान में देने के लिए कुछ सामान खरीदने गई थीं। उसी समय दुकान पर एक महिला व दो युवतियां भी आभूषण पसंद कर रही थीं। खेमराज का आरोप है कि इसी दौरान उसकी बहन के बड़े बैग के अंदर रखे लाल रंग के पर्स को किसी ने निकाल लिया। पर्स के अंदर सोने की नथ, टीका व अंगूठी आदि रखे थे। उसने आभूषण कारोबारी की दुकान पर खरीदारी करने वाली महिला व दो युवतियों पर पर्स चोरी करने का शक जताया है। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी यह घटना कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।