6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में फिर बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी कोहरा, सतर्क रहने का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, 15 जनवरी से अगले 2-3 दिन तक कोहरा थोड़ा बढ़ सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
up cold alert wave dense fog india

UP Cold Alert: यूपी में सात दिन तक नहीं मिलेगी राहत | Image Source - Pinterest

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद बुधवार को दिन में धूप खिली रही लेकिन दोपहर में तेज हुई पछुआ हवा ने तापमान को घटा दिया। इसके कारण शाम तक गलन बढ़ गई और रात में ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 15 जनवरी से अगले 2-3 दिन तक कोहरा थोड़ा बढ़ सकता है। दिन में धूप निकलेगी और तापमान बढ़ेगा, लेकिन सुबह और रात को गलन का असर रहेगा।

2-3 दिन में तापमान में होगी थोड़ी गिरावट

सुबह कोहरा कम था लेकिन सूर्य निकलते ही धीरे-धीरे छट गया और धूप तेज हुई। वहीं, दोपहर 12:30 से 1:30 बजे के बीच पछुआ हवा 15 किमी/घंटा की रफ्तार से चली, जिससे तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 20.6°C पर आ गया। न्यूनतम तापमान भी 8°C रहा। बाबतपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 21.8°C और न्यूनतम 7°C दर्ज किया गया।

बीएचयू के मौसम विज्ञान ने बताया कि अगले 2-3 दिन में तापमान थोड़ी गिरावट के साथ रहेगा। धूप खिलेगी, लेकिन सुबह और शाम गलन का असर महसूस होगा।