2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी, Jun 01, 2026

वाराणसी दालमंडी चौड़ीकरण: जिला प्रशासन ने मस्जिद कमेटियों को दिया प्रस्ताव, एक सप्ताह में देना होगा जवाब

Dalmandi demolition in Varanasi : वाराणसी में पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी दालमंडी के चौड़ीकरण की परियोजना की जद में आ रहे 6 मस्जिदों को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद की है। जिला प्रशासन ने मस्जिद कमेटियों के साथ बैठक कर कई प्रस्ताव दिए हैं...

Dalmandi demolition

ध्वस्तिकरण के लिए पहुंचा बुलडोजर, Pc-Patrika

Dalmandi demolition Varanasi : वाराणसी में पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी दालमंडी के चौड़ीकरण की परियोजना की जद में आ रहे 6 मस्जिदों को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद की है। जिला प्रशासन ने मस्जिद कमेटियों के साथ बैठक कर कई प्रस्ताव दिए हैं, जिनमें मस्जिदों के स्थानांतरण की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने मस्जिद कमेटियों से एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव को लेकर जवाब भी मांगा है। दरअसल, इस परियोजना के तहत 187 भावनाओं का ध्वस्तिकरण किया जाना है जिनमें 6 मस्जिद भी शामिल हैं।

क्या है प्रस्ताव

एडीएम प्रोटोकॉल विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में राइफल क्लब में हुई बैठक में जिला प्रशासन की तरफ से मस्जिद कमेटियों को कई प्रस्ताव दिए गए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मस्जिद कमेटियों से कहा है कि यदि मस्जिद कमेटी मस्जिद के बराबर क्षेत्रफल की वक्फ भूमि उपलब्ध कराती है, तो जिला प्रशासन मस्जिद निर्माण की लागत देगा। इसके साथ ही खाली पड़ी सरकारी जमीन पर भी नई मस्जिद का निर्माण करवाने को विभाग तैयार है।

बता दें कि इस परियोजना की जद में करीमुल्ला मस्जिद, लंगड़ा हाफिज मस्जिद, रंगीले शाह मस्जिद, अली रजा मस्जिद, निसारन मस्जिद और संगमरमर वाली मस्जिद आ रहे हैं। इन्हीं के स्थानांतरण को लेकर जिला प्रशासन और मस्जिद कमेटियों के बीच करीब 1 घंटे तक बैठक हुई है। इस दौरान जिला प्रशासन ने मस्जिद कमेटियों से इसका निस्तारण करने की अपील की है। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा दिए गए प्रस्ताव को लेकर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। यदि मस्जिद कमेटी जिला प्रशासन की बातों से सहमत है, तो जिला प्रशासन मस्जिदों के पुनर्निर्माण को लेकर हर जरूरी कदम उठाने को तैयार है।

क्या है परियोजना

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के अपने 51वें दौरे पर इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। बताया जा रहा है कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है और राज्य सरकार की तरफ से इस प्रोजेक्ट के लिए 216 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 187 भावनाओं को गिराया जाना है, जिनमें 6 धार्मिक स्थल भी शामिल हैं। वहीं, मकान मालिकों को मुआवजा के रूप में 191 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की जाएगी।

श्री काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दालमंडी के रास्ते को चौड़ा किया जा रहा है। 630 मीटर लंबी इस गली को तोड़कर 60 फुट का किया जाना है। इसमें 30 फुट की सड़क होगी, जबकि दोनों तरफ 15-15 फीट के पाथवे बनाए जाएंगे। यहां दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक सुगम रास्ते को लेकर इस प्रोजेक्ट की नीव रखी गई है। अधिकारियों ने बताया है कि जैसे-जैसे भवन स्वामी अपने मकान की रजिस्ट्री कर रहे हैं, वैसे ही उन भावनों को तोड़ा जा रहा है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें