7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी, Jun 07, 2026

‘बलि देने के लिए’ एक माह की बच्ची को सड़क पर पटका, वाराणसी में फिरोजाबाद जैसी वारदात

Varanasi news : वाराणसी में फिरोजाबाद जैसी घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने शराब के नशे में 29 दिन की बच्ची को उठाकर सड़क पर पटक दिया।

crime news

crime news

Varanasi crime news: वाराणसी में फिरोजाबाद जैसी घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने शराब के नशे में 29 दिन की बच्ची को उठाकर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद बच्ची को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के सीने और चेहरे पर चोट लगी है। वहीं, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाल लिया है।

अस्पताल में बच्ची की हालत नाजुक

जानकारी के मुताबिक, सारनाथ थाना अंतर्गत अकथा गांव में बनवासी बस्ती में रहने वाले पप्पू अपनी पोती को गोद में लेकर टहल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला विकास यादव पहुंचा और बच्ची को उनके गोद से छीन लिया। गोद से छीनने के बाद उसने बच्ची को सड़क पर ही उठाकर जोर से पटक दिया। इसके बाद वह भाग निकला। बच्ची को उठाकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसके चेहरे और सीने पर छोटें आई हैं।

वहीं, घटना के विरोध में अकथा चौराहे पर परिजनों ने सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। घटना की सूचना के बाद मौके पर सारनाथ पुलिस पहुंची और किसी तरह परिजनों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने परिवार की तरफ से दी गई तहरीर के बाद आरोपी युवक विकास यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिया है।

क्या बोली पुलिस

पूछताछ के दौरान विकास यादव ने बताया कि उसे भगवान ने 'बलि' देने के लिए कहा था। इसलिए उसने बच्ची को उठाकर सड़क पर पटक दिया। थाना अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि घायल बच्ची के पिता हवेलिया चौराहे पर पत्थर की मूर्ति बनाने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल बच्ची का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि युवक नशे का आदी है। फिलहाल, उसका मेडिकल कर कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें