4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी, Jun 03, 2026

वाराणसी में ढहाई गई 200 साल पुरानी मस्जिद, मलबा भी रातों रात गायब, एक हजार पुलिसकर्मी रहे तैनात

Varanasi latest news : वाराणसी में जिला प्रशासन ने मंगलवार की देर रात बड़ी कार्रवाई की है। यहां 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद को प्रशासन ने जमीनदोज कर दिया है...

Mosque demolition in varanasi

Pc- Patrika

Mosque demolished in Varanasi: वाराणसी में जिला प्रशासन ने मंगलवार की देर रात बड़ी कार्रवाई की है। यहां 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद को प्रशासन ने जमीनदोज कर दिया है। राजघाट इलाके में स्थित मस्जिद को तोड़ने के लिए मौके पर करीब आधा दर्जन बुलडोजर मंगाए गए थे। बताया जा रहा है कि यहां काशी रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाना है और इस मस्जिद को गिराने के लिए रेल विभाग ने नोटिस भी जारी किया था, जिसके बाद मस्जिद को बीती रात ढहा दिया गया है। इसके साथ ही मलबे को भी हटा दिया गया है।

राजघाट इलाके में देर रात बुलडोजर कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, राजघाट इलाके के भदऊ चुंगी किला कोना क्षेत्र में स्थित मस्जिद को जिला प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से मंगलवार की देर रात ढहा दिया। दवा है कि यह मस्जिद करीब 200 साल पुरानी थी और इसके मूतवल्ली का 2 महीने पहले निधन हो चुका है। बताया जा रहा है कि काशी रेलवे स्टेशन को मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाना है, इसी को लेकर मस्जिद को गिराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

जिला प्रशासन के मुताबिक, यह रेलवे की जमीन पर बनाया गया मस्जिद था और इस पर जबरन कब्जा किया गया था। यहां मस्जिद के साथ-साथ कब्रिस्तान भी बना दिए गए थे। इसके बाद मौके पर छह बुलडोजर और डंपर को बुलाया गया और 42 फीट ऊंची मस्जिद को रातों-रात समतल जमीन में तब्दील कर दिया गया। मौके पर कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरि मीणा, डीसीपी काशी गौरव बंसवाल समेत कई एसीपी और कई थानों की फोर्स मंगाई गई थी। इस दौरान पीएससी के करीब एक हजार जवानों को ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

2024 में लाई गई थी योजना

बताया जा रहा है कि काशी रेलवे स्टेशन को 2024 में मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने की योजना लाई गई और जमीन की पैमाइश करने के बाद पता चला की मस्जिद रेलवे की जमीन पर बनी है और इस पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। इसके बाद रेलवे ने जमीन को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया। इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा। वहीं, कोर्ट से मुस्लिम पक्ष की हर होने के बाद दोबारा रेलवे विभाग ने इसे खाली करने के लिए नोटिस जारी किया। इसके बाद मंगलवार की देर रात इस पर कार्रवाई की गई।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें