
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, क्रूज से गिरता गंदा पानी
वाराणसी में मां गंगा में गंदगी डालने का वहां चल रहे विवेकानंद क्रूज पर गंभीर आरोप लग रहा है। नाविकों ने विवेकानंद क्रूज से गंगा में कथित रूप से मल-मूत्र गिराए जाने का वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया है।
अब जब बात पीएम के संसदीय क्षेत्र की हो तो विपक्षी दल कहां चुप बैठने वाले, कांग्रेस ने तुरंत सरकार को इस मुद्दे पर कटघरे में खड़ा कर दिया। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि क्रूज से सीधे गंगा में गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। स्थानीय नाविकों का आरोप है कि क्रूज में लगे शौचालयों का अपशिष्ट बिना किसी शोधन प्रक्रिया के नदी में प्रवाहित किया गया, जो गंगा की स्वच्छता और धार्मिक आस्था के साथ गंभीर खिलवाड़ है।
जैसे ही मामला सामने आया नगर निगम वाराणसी का अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। एक्शन लेते हुए नगर निगम ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक स्पेशल कमेटी का गठन किया है। यह समिति क्रूज के अपशिष्ट निस्तारण सिस्टम, नियमों के अनुपालन और वीडियो की सत्यता की जांच करेगी। समिति को जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
नाविक इस बात पर भड़के हैं की सारे नियम उनके लिए हैं वहीं बड़े क्रूज मनमानी कर रहे हैं लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे हैं, नाविकों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। DM वाराणसी ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई है तो संबंधित पर कड़ी कारवाई की जाएगी।
गहमागहमी के बीच विवेकानंद क्रूज के संचालक ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि गंगा में जो पानी छोड़ा गया, वह केवल कि मल-मूत्र नहीं था केवल पानी था, संचालक के अनुसार क्रूज में आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट सिस्टम लगा है और सभी पर्यावरणीय मानकों का पालन किया जाता है। फिलहाल वीडियो देख कर साफ अंदाज लगाया जा सकता है कि क्रूज से मां गंगा में गिरने वाला पानी था यहां गंदगी।
Updated on:
13 Jan 2026 12:40 pm
Published on:
13 Jan 2026 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
