1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Iran-Israel War का यूपी में असर, वाराणसी से शारजाह की सभी फ्लाइटें रद्द, 332 यात्री फंसे

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर भारत पर भी पड़ा है। लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइटें रद्द कर दी गईं।

2 min read
Google source verification
Air India flight

एयर इंडिया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Iran-Israel War News: ईरान और इजरायल के बीच चल रहा विवाद अब पूरे मिडिल ईस्ट में फैल गया है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि दुबई, कतर, ईराक और बहरीन जैसे देशों में भी खतरा महसूस किया जा रहा है। ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। अमेरिका भी इस जंग में शामिल हो गया है। ईरान पर अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अमेरिकी बेस पर हमला किया। इस वजह से पूरे क्षेत्र में उड़ानों पर बड़ा असर पड़ रहा है। कई एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे।

वाराणसी एयरपोर्ट से शारजाह की फ्लाइटें कैंसिल

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से UAE के शारजाह जाने वाली फ्लाइटें अचानक रद्द कर दी गईं। ये दोनों फ्लाइटें एयर इंडिया एक्सप्रेस की थीं। शनिवार शाम को जाने वाली पहली फ्लाइट में 170 यात्री थे और दूसरी रात की फ्लाइट में 162 यात्री थे। कुल मिलाकर 332 यात्रियों का सफर प्रभावित हुआ। यात्रियों को काफी परेशानी हुई क्योंकि कई लोग एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, लेकिन अचानक अनाउंसमेंट हो गया कि फ्लाइट कैंसिल है।

पहली फ्लाइट का क्या हुआ?

शनिवार शाम 5 बजकर 40 मिनट पर उड़ने वाली फ्लाइट नंबर IX-183 को रद्द कर दिया गया। इस फ्लाइट से 170 यात्रियों को शारजाह जाना था। शाम 4 बजकर 30 मिनट तक ज्यादातर यात्री एयरपोर्ट पर पहुंच चुके थे और चेक-इन करवा रहे थे। तभी एयरपोर्ट पर अनाउंसमेंट हुई कि सुरक्षा कारणों से यह उड़ान नहीं होगी। यात्रियों को काफी निराशा हुई और उन्हें वापस लौटना पड़ा।

रात की फ्लाइट भी रद्द हुई

उसी दिन रात 10 बजकर 40 मिनट पर जाने वाली दूसरी फ्लाइट नंबर IX-186 को भी कैंसिल कर दिया गया। इस फ्लाइट में 162 यात्रियों का बुकिंग था। एयरलाइंस ने शाम 7 बजे ही इसकी सूचना दे दी थी। यात्रियों को मैसेज और ईमेल के जरिए बताया गया कि फ्लाइट नहीं उड़ेगी। कई लोगों ने घर से ही तैयारी कर ली थी, लेकिन सफर टूट गया।

28 फरवरी से 4 मार्च तक सभी उड़ानें बंद

वाराणसी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बड़ा फैसला लिया है। 28 फरवरी से 4 मार्च तक शारजाह के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि UAE में हमलों के बाद इंटरनेशनल उड़ानों पर रोक लगाई गई है। पश्चिम एशिया में तनाव बहुत ज्यादा है, इसलिए सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। अगली उड़ान कब शुरू होगी, इसकी जानकारी यात्रियों को जल्द दी जाएगी।

यात्रियों को रिफंड मिलेगा

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उन सभी यात्रियों को पूरा रिफंड देने का ऐलान किया है जिनका टिकट 28 फरवरी से 4 मार्च के बीच का है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को परेशान नहीं होना चाहिए। रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही नई बुकिंग या वैकल्पिक उड़ानों के बारे में भी सूचना दी जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे एयरलाइंस से संपर्क बनाए रखें।