4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली से पहले वाराणसी में बढ़ा ऑटो किराया, यात्रियों की जेब पर पड़ा असर

होली से पहले वाराणसी के पांडेयपुर–दानगंज रूट पर ऑटो चालकों ने अचानक किराया बढ़ा दिया है। बिना किसी सरकारी आदेश और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े बिना ही प्रति सवारी 10 से 20 रुपये ज्यादा वसूले जा रहे हैं। इससे यात्रियों में नाराजगी है। इस बढ़े हुए किराए का सबसे ज्यादा असर रोज गांव से शहर […]

less than 1 minute read
Google source verification
वाराणसी में ऑटो का बढ़ाया किराया

वाराणसी में ऑटो का बढ़ाया किराया

होली से पहले वाराणसी के पांडेयपुर–दानगंज रूट पर ऑटो चालकों ने अचानक किराया बढ़ा दिया है। बिना किसी सरकारी आदेश और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े बिना ही प्रति सवारी 10 से 20 रुपये ज्यादा वसूले जा रहे हैं। इससे यात्रियों में नाराजगी है। इस बढ़े हुए किराए का सबसे ज्यादा असर रोज गांव से शहर आने वाले मजदूरों, नौकरी करने वाले लोगों और छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। होली की खरीदारी के लिए शहर आने वाले लोगों को भी अतिरिक्त पैसे देने पड़ रहे हैं, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है।

अचानक बढ़ाया किराया

यात्रियों के अनुसार, अब चंदवक से पांडेयपुर का किराया 50 रुपये, चंदवक से रिंग रोड 40 रुपये, चंदवक से दानगंज 20 रुपये और दानगंज से पांडेयपुर 40 रुपये प्रति सवारी लिया जा रहा है। इसी तरह अन्य रूटों पर भी पहले से ज्यादा किराया वसूला जा रहा है।

मनमानी से आम लोगों को हो रही परेशानी

अचानक किराया बढ़ने से कई बार यात्रियों और ऑटो चालकों के बीच बहस और विवाद की स्थिति भी बन रही है। गांव से शहर काम करने आने वाले विकास कुमार, रणधीर सिंह, सुशील यादव और राजेश गुप्ता ने कहा कि बिना किसी वजह के किराया बढ़ाना गलत है। त्योहार के समय इस तरह की मनमानी से आम लोगों को परेशानी हो रही है।

वहीं, लालपुर-पांडेयपुर थाना पुलिस का कहना है कि अगर इस मामले में कोई लिखित शिकायत मिलती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मनमानी पर रोक लगाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।