9 अगस्त 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Ghosi Lok Sabha Seat Result 2024: घोसी सीट से सपा प्रत्याशी 162943 वोटों से जीते

Lok Sabha Election 2024: सपा के राजीव राय 406629 वोटों के साथ पहले पायदान पर काबिज हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के डॉ अरविंद राजभर 259172 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

मऊ

Saurabh Mall

Jun 04, 2024

Ghosi Lok Sabha Seat Result 2024
Ghosi Lok Sabha Seat Result 2024

Ghosi Seat Lok Sabha 2024 : घोसी सीट से समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। राजीव राय ने 162943 वोटों से जीत दर्ज की है।

आजादी के बाद पहली बार हुए लोकसभा चुनाव 1952 में इस सीट पर इंडियन नेशनल कांग्रेस से अलगू राय शास्त्री को जीत मिली थी। इनका योगदान देश को आजादी दिलाने में अहम था और यह कई बार जेल भी जा चुके थे। 1957 में दूसरी बार के चुनाव में उमराव सिंह भी कांग्रेस से चुनाव लड़कर जीत हासिल किया। 1962 के लोकसभा चुनाव में यह सीट वामदलों के कब्जे में चली गई और यहां से पहली बार जय बहादुर सिंह चुनाव जीत कर संसद में पहुंचे। 1969 में सीपीआई से झारखंडे राय सांसद बने। 1971 में वह दूसरी बार सांसद बने।

क्या रही है अब तक घोसी की कहानी 

पूर्वांचल में घोसी लोकसभा सीट काफी मायने रखती है। इस सीट पर कभी कांग्रेस-लेफ्ट का कब्जा रहता था, यहां से छह बार कांग्रेस तो पांच बार लेफ्ट ने जीत दर्ज की है। लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में पहली बार बीजेपी ने इस सीट पर कमल खिलाया था। फिर 2019 में बसपा को वहां जीत मिली थी, अब इस बार फिर मुकाबला दिलचस्प दिख रहा है।

घोसी सीट से कौन -कौन हैं उम्मीदवार ?

            कैंडिडेटपार्टीपरिणाम 
          राजीव रायसपा503131
      बालकृष्ण चौहान बसपा209404
    डॉ अरविंद राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी340188

क्या कहते हैं 2022 यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम

घोसी  लोकसभा सीट में यूपी विधानसभा की 5 सीटें आती हैं जो इस प्रकार है- 

विधानसभा कैंडिडेटपार्टी
मधुबन रामविलास चौहान भारतीय जनता पार्टी 
घोसी सुधाकर सिंह समाजवादी पार्टी 
मुहम्मदाबाद-गोहना (एससी)राजेन्द्र कुमार समाजवादी पार्टी 
मऊ अब्बास अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 
रसरा उमाशंकर सिंह बहुजन समाज पार्टी 

2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम

पार्टीकैंडिडेटवोटवोट प्रतिशत
बसपा अतुल राय 573,82950.3%
बीजेपीहरी नारायण राजभर 4,51,26139.56%
कांग्रेसबालकृष्ण चौहान 23,81202.09%
भाकपा अतुल कुमार अंजान 14,64401.28%

जानें क्या कहता है जातीय समीकरण

घोसी सीट पर जातीय समीकरण की बात करें तो सबसे ज्यादा दलित मतदाता है। एक अनुमान के अनुसार यहां अनुसूचित जाति के करीब 5 लाख मतदाता हैं। इसके बाद मुस्लिम 3 लाख 50000 है। यादव ढाई लाख, चौहान 2 लाख 30000 राजभर करीब दो लाख हैं। इसके अलावा वैश्य, मौर्य और राजपूत एक-एक लाख हैं। ब्राह्मण, निषाद और भूमिहार मतदाताओं की संख्या एक-एक लाख बताई जाती है

एक नजर घोसी लोकसभा सीट के इतिहास पर

वर्ष सदस्य पार्टी 
1957 उमराव सिंहकांग्रेस 
1962
जयबहादुर सिंह 



भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 
1967
1968झारखण्डे राय 
1971
1977शिवराम राय जनता पार्टी 
1980झारखण्डे राय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
1984राजकुमार राय 
1989

कल्पनाथ राय 

कांग्रेस 
1991
1996स्वतंत्र राजनीतिज्ञ 
1998समता पार्टी 
1999  बाल कृष्ण चौहान बहुजन समाज पार्टी 
2004चंद्रदेव प्रसाद राजभर समाजवादी पार्टी 
2009दारा सिंह चौहान बहुजन समाज पार्टी 
2014हरीनारायण राजभर भारतीय जनता पार्टी 
2019अतुल राय बहुजन समाज पार्टी