उन्नाव, May 31, 2026

फोटो सोर्स- पत्रिका
Unnao MP Sakshi Maharaj: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में साक्षी महाराज ने गाजियाबाद में असद के पुलिस एनकाउंटर पर बड़ा बयान दिया है। योगी और मोदी के शासन में जो भी अपराधी होगा या गलती करेगा, उसे दंडित किया जाएगा और तुरंत इलाज होगा। कार्रवाई होने से संभावित तनाव और विवाद को बढ़ने से रोका जा सका। इसके लिए मुख्यमंत्री का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।
अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए साक्षी महराज ने कहा कि पुल गिरने की घटना में जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी। कोई बच नहीं सकता है। सरकार पूरी तरह पारदर्शी है। अखिलेश यादव अपनी राजनीति चमकाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं।
राहुल गांधी के बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि 1 साल के अंदर सरकार गिर जाएगी के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि बिना सत्ता के राहुल गांधी और विपक्षी नेता तड़प रहे हैं, लेकिन दिल बहलाने के लिए गालिब यह ख्याल अच्छा है। 2019 और इसके आगे भी मोदी सरकार सत्ता में रहने वाली है। पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद अब उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 300 से अधिक सीटें जीतने की चर्चा होने लगी है।
उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब अपने ऊपर आया तो जंगल राज याद आ रहा है। ममता बनर्जी के राज में पूरा बंगाल जल रहा था, तब उनको याद नहीं आया। अभिषेक बनर्जी के ऊपर हुए हमले की जांच की जा रही है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सांसद साक्षी महाराज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दूध का दूध पानी का पानी होगा।
संबंधित विषय:
Updated on: 31 May 2026 03:52 pm


कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।