13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gas cylinder crisis: एजेंसी के बाहर लोगों की भीड़, एजेंसी संचालक ने कहा- सप्लाई हुई आधी

Gas cylinder crisis in Unnao: उन्नाव में गैस एजेंसी के सामने उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हुई है, जिनके पास एक सिलेंडर है। उनको ज्यादा परेशानी हो रही है। गैस संचालक ने बताया कि उनकी सप्लाई भी डिमांड से आधी कर दी गई है.

2 min read
Google source verification
गैस एजेंसी के सामने लगी भीड़, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Gas cylinder crisis: उन्नाव में गैस सिलेंडर की कमी: उन्नाव में ईरान, अमेरिका- इज़राइल युद्ध का असर दिखाई पड़ने लगा है।‌ जब गैस एजेंसी में सिलेंडर की सप्लाई आधी कर दी गई है, इसके साथ ही कमर्शियल सिलेंडर पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इंडेन गैस एजेंसी संचालक श्रीशचंद मिश्रा ने बताया कि सिलेंडर की सप्लाई आधी कर दी गई है, जिससे दिक्कत हो रही है। एजेंसी के सामने उपभोक्ताओं की भीड़ पर उन्होंने कहा कि जिनके पास एक सिलेंडर है उनको यह दिक्कत आ रही है‌। होम डिलीवरी में कोई परेशानी नहीं हो रही है।

सुबह से ही लाइन लगाने को मजबूर

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी हो रही है। सुबह से ही लोगों की भीड़ एजेंसी के सामने पहुंच जाती है। इस संबंध में बातचीत करने पर मोती नगर निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि उनके पास एक सिलेंडर है, वह भी खाली हो गया है, जिससे उनके घर का चूल्हा नहीं चल रहा है। इसी तरह की शिकायत आरिफ, राम शंकर, कमल, शिव विलास आदि की है। उन्होंने बताया कि उन्हें एजेंसी में ही आकर सिलेंडर लेना पड़ता है। ‌

क्या कहते है गैस संचालक?

इस संबंध में बातचीत करने पर गैस एजेंसी संचालक श्रीशचंद मिश्रा ने बताया कि जिनके पास एक सिलेंडर है उन्हें परेशानी हो रही है। जिनके पास दो सिलेंडर है उन्हें परेशानी नहीं है। 30% ऐसे लोग हैं जिनके पास एक सिलेंडर है। जब खाली होता है तब हाथों-हाथ भरवाने के लिए आते हैं। जिन्हें 6 दिन बाद आने के लिए कहा गया है, लेकिन वे सुबह-शाम आकर खड़े हो जाते हैं। जिससे यह भीड़ बढ़ रही है।

दो सिलेंडर को कोई परेशानी नहीं

उन्होंने बताया कि जिनके पास दो सिलेंडर है, उन्हें होम डिलीवरी दी जा रही है। होली में उनकी सारी पेंडिंग खत्म हो गई थी। होटल वालों को भी गैस सप्लाई नहीं मिल रही है। 7 मार्च से कमर्शियल सिलेंडर के बेचने पर रोक लगा दी गई है। कतर में ढाई सौ शिप को रोक दिया गया है, जिससे परेशानी हो रही है। इंडेन गैस एजेंसी में दो लोड यानी 700 सिलेंडर की डिमांड है, लेकिन सप्लाई 300 से 350 सिलेंडर हो रही है। पैनिक या डर के मारे लोग बुकिंग भी ज्यादा कर रहे हैं।

ऐप भी नहीं कर रहा काम

श्रीश चंद मिश्रा ने बताया कि ऐप भी काम नहीं कर रहा है। इसकी वजह से भी लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। ऐप पर ज्यादा लोड पड़ गया है, ‌जिसके कारण दिन में काम नहीं कर रहा है, लेकिन रात में काम चल रहा है। उनके पास होम डिलीवरी के लिए करीब 25 कर्मचारी लगे हुए हैं; उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सिलेंडर छीनने की बात करते हैं।

बुकिंग फॉर्मेट नहीं कर रहा काम

गैस एजेंसी संचालक वैभव ने बताया कि कंपनी का फॉर्मेट काम नहीं कर रहा है, जिसकी वजह से गैस बुक नहीं हो रही है, इसलिए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कंपनी का फॉर्मेट अपडेट होने के बाद यह परेशानी दूर हो जाएगी और लोग उपभोक्ता घर बैठे ही अपनी बुकिंग कर सकते हैं। इससे पैनिक भी कम हो जाएगा। इस समय सप्लाई 350 आ रही है, जबकि डिमांड 700-800 सिलेंडर की है।