उन्नाव में बैंक के आसपास ग्राहकों से रुपया चुराने वाली महिलाओं का गैंग पकड़ा गया है। यह सभी महिलाएं मध्य प्रदेश की रहने वाली है। जो बैंक के अंदर और बाहर रैकी करके ग्राहकों को चिन्हित करती थी। जिनसे पैसे की चोरी कर लेती थी। पकड़ी गई महिलाओं की उम्र 22 से 50 साल के बीच है और सभी मध्य प्रदेश के रायगढ़ जिले की रहने वाली हैं। जिनके पास से चोरी की रकम भी बरामद की गई है। महिलाओं के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज है। मामला अजगैन थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के आगे अजगैन थाना क्षेत्र में पुलिस ने मध्य प्रदेश के गुलखेड़ी वांदा रायगढ़ की रहने वाली रेनू (40) पत्नी प्रमोद, वर्षा (25) पत्नी आशीष, करीना (22) पत्नी सावंत, संजो (40) पत्नी गोविंद, ललिता (50) पत्नी राम भरोसे, सवाना (22) पत्नी बृजेश को गिरफ्तार किया है।
अजगैन थाना पुलिस में बताया कि 70 वर्षीय रानी पत्नी शिव बहादुर सिंह निवासी कुसुंबी नवाबगंज अजगैन थाना में तहरीर देकर बताया कि वह बैंक आफ इंडिया की नवाबगंज शाखा से 20 हजार रुपए लेकर टेंपो से आ रही थी। उसी समय अज्ञात लड़कियों ने उनके रुपए चुरा लिए। घटना 24 जुलाई की है। इस संबंध में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
अजगैन पुलिस ने बताया कि पक्षी विहार रिंग रोड के पास से रेनू, वर्षा, करीना, ललित, सवाना, संजू को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से चोरी के 30 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि ऑटो बुक करके वह किसी एक जगह पर कैंप बना कर रुकती हैं और बैंक और उसके आसपास के क्षेत्र की रैकी करके कमजोर को चिन्हित करते हैं।
इसके बाद पैसों की चोरी कर लेते हैं। पिछले 10 वर्षों से चोरी की घटना को अंजाम दे रही है। उन्होंने बांगरमऊ कस्बा के बैंक आफ इंडिया से रामस्वरूप 50 हजार रुपए, थाना बीघापुर क्षेत्र से एक महिला से 30 हजार की चोरी की हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए महिलाओं का आपराधिक इतिहास भी है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
01 Aug 2025 08:28 am
Published on:
01 Aug 2025 08:26 am