4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव, Jun 02, 2026

STF वाले उठा ले जाएंगे और ठोंक देंगे, पता भी नहीं चलेगा- उन्नाव में भाजपा विधायक अनिल सिंह ने किया सावधान

BJP MLA Anil Singh: उन्नाव में भाजपा विधायक अनिल सिंह ने जुआ खिलाने, स्मैक, गांजा बेचने वालों को सावधान किया है। उन्होंने कहा कि अब लखनऊ की STF कार्रवाई करेगी।

भाजपा विधायक अनिल सिंह, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

Anil Singh BJP MLA From Purwa Unnao: उन्नाव के पुरवा विधानसभा से सत्ता पक्ष के विधायक अनिल सिंह अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने क्षेत्र में जुआ खिलाने, दारू और स्मैक वालों को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि इस बार लखनऊ की एसटीएफ लगाई गई है, पता ही नहीं चलेगा कब उठा ले गई और ठोक दिया। इसलिए सावधान रहें। इसके पहले भी पुरवा विधायक अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ चुके हैं जब उन्होंने अधिकारियों से कहा था कि जब वह आया करें तो सभी सम्मान में खड़े हो जाया करें। अनिल सिंह पूर्व विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पहली बार बसपा की टिकट से जीत कर विधानसभा पहुंचे थे।

क्षेत्र में कच्ची दारू का व्यापार बड़े पैमाने पर

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के पूर्व विधानसभा में कच्ची दारू का व्यापार बड़े पैमाने पर होता है। जुआ, स्मैक के कारण लोगों के घर बर्बाद हो रहे हैं। नगर पंचायत में आयोजित बैठक में भाजपा विधायक अनिल सिंह इसी पर बयान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अब उन्नाव की पुलिस नहीं लखनऊ की एसटीएफ जिले में कार्रवाई करेगी। जुआ खिलाने वाले, स्मैक, चरस, गांजा, दारू बिकवाने वाले को लखनऊ की एसटीएफ उठा कर ले जाएगी और ठोंक देगी, पता भी नहीं चलेगा। इसलिए ऐसे लोग सावधान हो जाएं जो जुआ खिलवा रहे हैं, स्मैक, गांजा और दारू भी बिकवा रहे हैं।

जब बैठक में आएं तो अधिकारी सम्मान में खड़े हो जाएं

विधायक अनिल सिंह अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसके पहले अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा था कि जब विधायक बैठक में आया करें तो सभी अधिकारी खड़े होकर उनका सम्मान करें। उनके बोलने का लहजा काफी सख्त था, अधिकारी सब सुनते रह गए। माही संस्था के माध्यम से समाज सेवा का भी कार्य करते हैं।

पुरवा विधायक अनिल सिंह का राजनीतिक सफर

अनिल सिंह 2017 में पहली बार पुरवा क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए थे जब बसपा के टिकट पर उन्होंने पुरवा विधानसभा से विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था। अपनी माही संस्था के माध्यम से उन्होंने आम लोगों के बीच पकड़ बनाई। 2017 की विधानसभा के बाद से अनिल सिंह लगातार भाजपा के संपर्क में रहे और 2022 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर जीत हासिल की और लगातार दूसरी बार विधायक बने।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें