29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन, Apr 17, 2026

500 श्रद्धालुओं ने बसों से की पंचक्रोशी यात्रा

महाकाल भोग आरती संगठन की पहल, असमर्थ श्रद्धालुओं को मिला धार्मिक यात्रा का अवसर जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी, यात्रा में भोजन-नाश्ते की रही विशेष व्यवस्था संगठन की पहल से साकार हुई श्रद्धालुओं की आस्था

महाकाल भोग आरती संगठन की पहल, असमर्थ श्रद्धालुओं को मिला धार्मिक यात्रा का अवसर

महाकाल भोग आरती संगठन की पहल, असमर्थ श्रद्धालुओं को मिला धार्मिक यात्रा का अवसर

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में आस्था और सेवा का अनूठा संगम उस समय देखने को मिला जब श्री महाकाल नियमित भोग आरती संगठन द्वारा लगभग 500 महिला-पुरुष श्रद्धालुओं को बसों और अन्य वाहनों के माध्यम से एक दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा कराई गई। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस यात्रा का उद्देश्य उन श्रद्धालुओं को धार्मिक लाभ दिलाना है, जो शारीरिक या अन्य कारणों से पैदल यात्रा करने में असमर्थ होते हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, समाजसेवी नारायण यादव और विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान संस्था अध्यक्ष विनोद लाला और संयोजक अजीत मंगलम ने अतिथियों का स्वागत कर आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की।

यात्रा में सुविधाओं का विशेष ध्यान

इस एक दिवसीय यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। बसों में सफर कर रहे यात्रियों के लिए नाश्ता और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव ने बताया कि संगठन का यह प्रयास खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो उम्र या स्वास्थ्य कारणों से लंबी पैदल यात्रा नहीं कर सकते। इस प्रकार की व्यवस्था उन्हें भी धार्मिक आस्था से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है। यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं, जिससे श्रद्धालु पूरी तरह संतुष्ट नजर आए।

भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा माहौल

यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में भक्तों ने भजन-कीर्तन, नृत्य और जयकारों के साथ अपनी यात्रा को यादगार बना दिया। धार्मिक वातावरण में डूबे श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पंचक्रोशी यात्रा पूर्ण की। इस आयोजन को सफल बनाने में शारदा बिसेन और कविता राय का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के आयोजन जारी रखने की बात कही।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें