8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Budget: इस नगर निगम को मिलेगा रिकॉर्ड तोड़ पैसा, 5000 करोड़ पार कर सकता है आंकड़ा

MP Budget 2026-27: मध्य प्रदेश का आगामी बजट इस शहर की दिशा तय करेगा। 16 फरवरी को उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा में बजट पेश करेंगे।

2 min read
Google source verification
this Municipal Corporation to Receive Record-Breaking Funds in MP Budget 2026-27

MP Budget 2026-27 (फोटो- Patrika.com)

MP Budget 2026-27:मध्य प्रदेश का 2026-27 का बजट 16 फरवरी को घोषित होने वाला है। इसमें नगर निगम के बजट के लिए एक बड़ा आवंटन शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें सिंहस्थ कुंभ मेले से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर, जैसे सड़कें, नालियां, पानी की सप्लाई, सफाई, लाइटिंग और ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट शामिल हैं। आने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए उज्जैन नगर निगम का बजट रिकॉर्ड तोड़ सकता है, जो 5,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा हो सकता है। इसका मुख्य कारण सिंहस्थ-2028 की ज़बरदस्त तैयारियां हैं। (MP News)

विभाग को सौंपी गई रिपोर्ट

केंद्र सरकार का आम बजट पहले ही प्रस्तुत हो चुका है, जबकि राज्य सरकार का बजट इसी महीने आने वाला है। इसके समानांतर नगर सरकार यानी नगर निगम भी अपने बजट की तैयारियों में जुट गया है। निगम के सभी विभागों ने अपने-अपने संभावित आय और व्यय से जुड़ी रिपोर्ट वित्त विभाग को सौंप दी है। इनमें निर्माण, जलप्रदाय, स्वास्थ्य, राजस्व, विद्युत, उद्यान, अग्निशमन और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग शामिल हैं।

वित्तीय जांच के बाद आगे बढ़ेगा प्रस्ताव

अब इन सभी विभागीय प्रस्तावों की वित्तीय जांच (स्क्रूटनी) के बाद निगम आयुक्त द्वारा समेकित प्रस्तावित बजट तैयार किया जाएगा। संभावना है कि फरवरी माह में निगमायुक्त वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट एमआईसी (मेयर-इन-काउंसिल) के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। एमआईसी की मंजूरी के बाद बजट को नगर निगम परिषद में रखा जाएगा।

सिंहस्थ तैयारियों का बढ़ेगा बजट पर दबाव

सिंहस्थ-2028 को लेकर राज्य और केंद्र सरकार दोनों स्तरों पर विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं। नगरीय विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सिंहस्थ से जुड़े स्थायी अधोसंरचना कार्यों को नगर निगम बजट में प्राथमिकता दी जा रही है। इनमें सड़क चौड़ीकरण, ड्रेनेज सिस्टम, सीवरेज नेटवर्क, घाटों का विकास और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।

पिछले वर्ष का बजट रहा रिकॉर्ड

चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में नगर निगम ने 4782.25 करोड़ रुपए का बजट पारित किया था, जो उस समय तक का सबसे बड़ा बजट था। इसे 21 करोड़ रुपए के लाभ का बजट बताया गया था। सिंहस्थ से जुड़े कार्यों के चलते यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में करीब 700 करोड़ रुपए अधिक था।

नगर निगम के अपर आयुक्त वित्त डॉ. पुनीत शुक्ला के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के लिए सभी विभागों से संभावित आय-व्यय की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इनका परीक्षण कर शीघ्र ही निगमायुक्त को प्रस्तावित बजट प्रस्तुत किया जाएगा। (MP News)