4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन, Jun 04, 2026

कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान के ड्रोन हमले में उज्जैन के शख्स की मौत, फ़्लाइट से आ रहे थे भारत

Kuwait Airport- भारत के लिए फ़्लाइट लेने पहुंचे, तभी ईरान ने ड्रोन हमला किया। इसमें उनकी मौत हो गई। शव उज्जैन लाने के लिए परिवार मप्र सरकार से मदद मांग रहा

Manzoor from Ujjain Dies in Iranian Drone Attack at Kuwait Airport

Manzoor from Ujjain Dies in Iranian Drone Attack at Kuwait Airport-Demo Pic

Kuwait Airport- कुवैत एयरपोर्ट पर बुधवार को ईरान के ड्रोन हमले में उज्जैन के मंजूर अहमद (50) की मौत हो गई। परिवार के सदस्य इस्माइल खान ने बताया, मंजूर करीब 3 दशक से कुवैत में टेलरिंग का काम करते थे। वहां से आते-जाते रहते थे। मंजूर की पत्नी-बच्चे कुछ समय से चिमनगंज में रह रहे हैं। मंगलवार रात ही उन्होंने घरवालों से फोन पर बात की थी। बुधवार सुबह 7.30 बजे मंजूर भारत के लिए फ़्लाइट लेने पहुंचे, तभी ईरान ने ड्रोन हमला किया। इसमें उनकी मौत हो गई। मंजूर का शव उज्जैन लाने के लिए परिवार मप्र सरकार से मदद मांग रहा है। इसके लिए भारत लाने के लिए कुवैत में रिश्तेदार और परिचित प्रयास कर रहे है। मंजूर के शव को शाम तक उज्जैन लाया जा सकता है।

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को ईरान ने ड्रोन हमला किया, उज्जैन निवासी मंजूर अहमद की मौत

कुवैत के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को ईरान ने ड्रोन हमला किया था। इसमें उज्जैन निवासी मंजूर अहमद उर्फ शेरू भाई की मौत हो गई। परिजन मोहम्मद इस्माइल खान ने बताया कि मंजूर भाई 30 वर्षों से कुवैत आ-जा रहे थे। वह वे वहां टेलरिंग का काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे कुछ समय से चिमनगंज क्षेत्र की राज रॉयल कॉलोनी में रह रहे हैं।

शव को भारत लाने के लिए कुवैत में रिश्तेदार और परिचित प्रयास कर रहे

मंजूर ने मंगलवार रात को ही परिवार के सदस्यों से बात की थी। बुधवार सुबह 7.30 बजे भारत आने के लिए फ़्लाइट थी, जिससे वे दिल्ली और फिर वहां से उज्जैन आने वाले थे। सुबह वे कुवैत एयरपोर्ट पहुंचे, तभी ईरान द्वारा एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला किया गया। इसी हमले में उनकी मौत हो गई। उनके शव को भारत लाने के लिए कुवैत में रहने वाले रिश्तेदार और परिचित प्रयास कर रहे हैं।

कल शाम तक लाया जा सकता है शव :

परिजनों से जानकारी मिली है कि शुक्रवार शाम तक मंजूर का शव भारत लाया जा सकता है। हालांकि, परिवार का कहना है कि गुरुवार दोपहर वे कलेक्टर से मुलाकात कर राज्य सरकार से शव उज्जैन लाने में मदद की मांग करेंगे। इस्माइल खान ने बताया कि मंजूर भाई की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बेटा अभी छोटा है। कुवैत में उज्जैन के व्यक्ति की मौत से समाज के लोगों में शोक व्याप्त है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें