13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरिया की कंपनी बनाएगी ‘कैंसर’ बताने वाली किट, पता चल जाएंगे शुरुआती लक्षण

MP News: कंपनी के प्रतिनिधि गुरुवार को उज्जैन पहुंचे। श्री महाकालेश्वर मंदिर कंपनी के प्रतिनिधि गुरुवार को में दर्शन के बाद मेडिकल डिवाइस पार्क में फैक्ट्री निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई।

2 min read
Google source verification
cancer detection kit

cancer detection kit (Photo Source: AI Image)

MP News: उज्जैन अब केवल धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि हाई-टेक मेडिकल मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की दिशा में तेज कदम बढ़ा रहा है। साउथ कोरिया की नामी कंपनी ईसीडीएस ने विक्रम उद्योगपुरी स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में 780 करोड़ रुपए के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) के साथ यूनिट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। कंपनी यहां कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए अत्याधुनिक किट्स तैयार करेगी। पहले चरण में 500 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है, जबकि कंपनी ने उत्पादन अप्रेल 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा है।

कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान करेगी किट

कंपनी के प्रतिनिधि गुरुवार को उज्जैन पहुंचे। श्री महाकालेश्वर मंदिर कंपनी के प्रतिनिधि गुरुवार को में दर्शन के बाद मेडिकल डिवाइस पार्क में फैक्ट्री निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई। हिम कोरियाई कंपनियां भी साझेदार हैं, जिससे यह निवेश अंतरराष्ट्रीय सहयोग का उदाहरण बन गया है। ईसीडीएस की यूनिट अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित होगी। यहां विशेष रूप से यूरिन टेस्ट के माध्यम से कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान करने वाली किट्स बनेगी। विशेषज्ञों के अनुसार शुरुआती जांच से इलाज की सफलता दर बढ़ती है, ऐसे में यह यूनिट स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा सकती है।

दूसरे चरण में मिला 7500 करोड़ का निवेश

बदनावर स्थित पीएम मित्र पार्क में उद्योग स्थापित करने को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ती मांग को देखते हुए शासन ने पार्क के विकास का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। दूसरे चरण में 13 कंपनियों को 320 एकड़ भूमि आवंटित की गई है, जिनके माध्यम से लगभग 7,500 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव है। इससे 16 हजार से अधिक नए रोजगार सृजित होने का दावा किया गया है। पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। पहले चरण में ही कई बड़ी कंपनियों ने निवेश प्रस्ताव देकर जमीन प्राप्त कर ली थी। दूसरे चरण के प्रमुख निवेशकों में भिलोसा इंडस्ट्रीज है, जिसने 4,500 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है।