1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन में पहली बार मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी

उज्जैन जिला मुख्यालय में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में दशहरा मैदान में आयोजित मुख्य समारोह कार्यक्रम में भाग लेकर ध्वजारोहण किया।

3 min read
Google source verification
Flag hoisting ceremony in the chief hospitality of Dr. Yadav

उज्जैन जिला मुख्यालय में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में दशहरा मैदान में आयोजित मुख्य समारोह कार्यक्रम में भाग लेकर ध्वजारोहण किया।

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव प्रात: 8.58 बजे समारोह स्थल पर पहुंचे ।इसके बाद प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण, परेड की सलामी एवं बैण्ड द्वारा राष्ट्रीय धुन के बाद मप्र गान हुआ।
मुख्य अतिथि द्वारा प्रात: 9.10 बजे से मुख्यमंत्री सन्देश का वाचन । कार्यक्रम में प्रात: 9.40 बजे से हर्षफायर एवं मार्चपास्ट के बाद 9.55 बजे से विभिन्न विभागों के द्वारा निकाली जाने वाली झांकियों का प्रदर्शन। तत्पश्चात विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रात: 10.10 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस का संदेश दिया और परेड की सलामी ली और श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान 40 से 50 विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर तैयार झांकियां निकाली गईं। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक नृत्य नाटिका की प्रस्तुतियां भी दीं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में इंदौर सहित अन्य शहरों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सफाई मित्रों की तारीफ की। वहीं, गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश की जेल में बंद 161 कैदियों को रिहा करने की भी घोषणा की। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीएम राइज जाल सेवा निकेतन हायर सेकंडरी स्कूल जाएंगे और लगभग 400 विद्यार्थियों संग भोजन करेंगे। भोजन में खीर, लड्डू, पूड़ी, दाल और पनीर की सब्जी परोसी जाएगी।

गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह उज्जैन के दशहरा मैदान पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण दशहरा मैदान पर सुबह 9 बजे हुआ।

तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस का संदेश दिया और परेड की सलामी ली और श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान 40 से 50 विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर तैयार झांकियां निकाली गईं।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक नृत्य नाटिका की प्रस्तुतियां भी दीं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में इंदौर सहित अन्य शहरों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सफाई मित्रों की तारीफ की। वहीं, गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश की जेल में बंद 161 कैदियों को रिहा करने की भी घोषणा की। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सीएम राइज जाल सेवा निकेतन हायर सेकंडरी स्कूल जाएंगे और लगभग 400 विद्यार्थियों संग भोजन करेंगे। भोजन में खीर, लड्डू, पूड़ी, दाल और पनीर की सब्जी परोसी जाएगी।

किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार श्री अन्न उत्पादन में क्रांति लाने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। श्री अन्न उत्पादन करने वाले किसानों को 10 रुपये प्रति किलो प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एक हजार रुपये प्रति क्विंटल की धनराशि का भुगतान किया जाएगा।

सीएम यादव ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से राम राज्य की संकल्पना जीवंत हो गई है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है। यहां प्रतिवर्ष रामायण मेला आयोजित किया जाएगा। साथ ही मध्य प्रदेश सरकार सीएम तीर्थ दर्शन योजना के तहत हवाई और रेल मार्ग से अयोध्या की यात्रा कराएगी। इसके साथ ही ओरछा के श्री रामराजा मंदिर परिसर में श्री राम राजा लोक का निर्माण कर रही है।

सीएम ने अपने भाषण में कहा कि पीएम के आह्वान पर 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण और युवा ऊर्जा पर केंद्रित मकर संक्रांति पर उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान एक करोड़ 29 लाख महिलाओं के खाते में 1576 करोड़ की राशि और 56 लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में 341 करोड़ रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतरित की गई।

Story Loader