29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उज्जैन, Mar 20, 2026

चम्मच रेस में माया का जलवा, चेयर रेस में पूजा अव्वल

महिलाओं और बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह चित्रकला और रंगोली में नंदनी का शानदार प्रदर्शन उज्जैन में नववर्ष मिलन समारोह में खेलकूद की धूम

महिलाओं और बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह

महिलाओं और बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह

उज्जैन में श्री चिड़ार समाज के नववर्ष मिलन समारोह के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चेयर रेस, चम्मच रेस के साथ-साथ चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य समाज के सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाना और बच्चों को मंच प्रदान करना रहा।

चम्मच और चेयर रेस में रोमांचक मुकाबले

महिलाओं की चम्मच रेस अधिक प्रतिभागियों के कारण दो चरणों में आयोजित की गई। पहले चरण में प्रीति आठिया प्रथम, मंगला आठिया द्वितीय और सुनीता मगरिया तृतीय रहीं, जबकि दूसरे चरण में माया गोईया ने पहला स्थान हासिल किया। फाइनल मुकाबले में माया गोईया विजेता बनीं। चेयर रेस में पूजा गेहलोत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बच्चों की प्रतियोगिताओं में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। चम्मच रेस और चेयर रेस में कई बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें गुंजन, श्रुति, हरित और श्रीनीति जैसे प्रतिभागी विजेता रहे। बालिकाओं की चेयर रेस में प्रियंका चिड़ार ने पहला स्थान हासिल किया।

चित्रकला और रंगोली में नंदनी का दबदबा

रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। चित्रकला और रंगोली दोनों ही प्रतियोगिताओं में नंदनी मगरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। निर्णायक मंडल में समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया और प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को समाज के संरक्षकों और वरिष्ठ सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। आयोजन का सफल संचालन संदीप हनुमन्तैया ने किया, जबकि संयोजक कमलेश धंधेरे और सचिन मगरे ने समूचे कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें