4 अगस्त 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

एमपी में बनेंगी 2 नई सड़कें, 8 नए ब्रिज…इंदौर जाने के लिए होंगे 5 रास्ते

MP News: 14.56 करोड़ से भैरवगढ़ चौराहा सिद्धवट से अंगारेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर शिप्रा पर पुल निर्माण भी होगा।

फोटो सोर्स: पत्रिका
फोटो सोर्स: पत्रिका

MP News: सिंहस्थ के सफल आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 नए ब्रिज व 2 सडक़ों की और सौगात दी है। इनमें कर्कराज मंदिर पार्किंग से भूखीमाता तक शिप्रा पर फोरलेन पुल के साथ ही इंदौररोड तपोभूमि से देवासरोड हामूखेड़ी मार्ग में शिप्रा नदी पर सडक़ निर्माण के साथ पुल निर्माण भी शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा, नए ब्रिज बनने से तीर्थों का सर्किट तैयार होगा। कालिदास अकादमी परिसर में पीडब्ल्यूडी के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने करीब 155 करोड़ रुपए की लागत के पीडब्ल्यूडी के 10 कार्यों का भूमिपूजन किया।

इंदौर जाने के लिए उपलब्ध रहेंगे 5 मार्ग

मुख्यमंत्री ने कहा, पुलों व सडक़ों के निर्माण से तीर्थों का सर्किट बनेगा और तीर्थ यात्रियों कि लिए परिक्रमा मार्ग भी सुविधाजनक होगा। नई सडक़ बनने के बाद उज्जैन से इंदौर जाने के लिए 5 मार्ग उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा व सतीश मालवीय ने भी संबोधित किया।

आभार भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने माना। कार्यक्रम में शहर की बहनों ने मुख्यमंत्री को राखियां बांधी। मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार बहनों का मान-सम्मान बढ़ाने में कोई कमी नहीं रखेंगे। बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम नवाचारों के जरिए आगे बढ़ रहे हैं।

ये नए ब्रिज और सड़कें बनेंगी

-15 करोड़ 18 लाख रुपए से हरिफाटक से रिंग रोड (इंदौर रोड भैरवगढ) पर शिप्रा नदी पर समानांतर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण (वाकणकर ब्रिज)।

-8.55 करोड़ से मंगलनाथ कमेड़ रोड पर नाले पर मौजूदा पुल के समानांतर पुल निर्माण।

-14.51 करोड़ से पीपलीनाका से भैरवगढ़ मार्ग पर शिप्रा नदी पर पूर्व से निर्मित पुल के समानांतर टू लेन सडक़ पर पुल निर्माण।

-10.40 करोड़ से नृसिंह घाट पर पूर्व से निर्मित पुल के समानांतर पुल निर्माण।

-14.56 करोड़ से भैरवगढ़ चौराहा सिद्धवट से अंगारेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर शिप्रा पर पुल निर्माण।

-18.32 करोड़ से तपोभूमि से हामूखेड़ी मार्ग में शिप्रा नदी पर सडक़ निर्माण के साथ पुल निर्माण।

-16.90 करोड़ से कर्कराज पार्किंग से भूखीमाता लालपुल पहुंच मार्ग पर शिप्रा नदी पर नवीन फोरलेन पुल निर्माण।

-19.99 करोड़ से केडी गेट (दुर्गादास छतरी) से गोंसा रोड पर शिप्रा नदी पर फोरलेन मार्ग पर पुल निर्माण।

-16.89 करोड़ से महामृत्युंजय द्वार से नानाखेड़ा बस स्टेंड तक सडक़ निर्माण।

-19.58 करोड़ से मकोडिय़ाआम से सांदीपनि आश्रम तक सडक़ निर्माण।