1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: चलती ट्रेवल्स बस बनी आग का गोला, मिनटों में जलकर हो गई खाक, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Salumber bus fire : सलूम्बर के झल्लारा क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरी एक ट्रेवल्स बस अचानक आग की चपेट में आ गई। हादसा सलूम्बर-बांसवाड़ा मुख्य मार्ग पर झल्लारा के निकट सुबह करीब छह बजे हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification

ट्रेवल्स बस बनी आग का गोला: फोटो पत्रिका

उदयपुर। सलूम्बर के झल्लारा क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरी एक ट्रेवल्स बस अचानक आग की चपेट में आ गई। हादसा सलूम्बर-बांसवाड़ा मुख्य मार्ग पर झल्लारा के निकट सुबह करीब छह बजे हुआ। गनीमत रही कि चालक की सतर्कता से सभी यात्रियों ने समय रहते बस से उतरकर अपनी जान बचा ली और कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार बस अपने निर्धारित मार्ग पर जा रही थी, तभी चलते बस में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बस चालक ने पीछे लगे शीशे में धुआं और आग की लपटें देखीं तो तुरंत बस रोकी और जोर-जोर से चिल्लाकर यात्रियों को जगाया। चालक की चेतावनी मिलते ही यात्री घबराकर बस से बाहर निकले और सुरक्षित दूरी पर चले गए।

कुछ ही मिनटों में आग का गोला बनी बस

देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वाहन आग का गोला बन गया। घटना की सूचना मिलते ही झल्लारा थानाधिकारी जय किशन फुलवरिया पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सलूम्बर से दमकल वाहन बुलाया गया।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस घटना से मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।