1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमानंद महाराज से मिले डोरेमोन और छोटा भीम, देखें वॉयस आर्टिस्ट सोनल कौशल का वीडियो

Premanand Maharaj: हिट कार्टून में अपनी आवाज देने वाली वॉयस आर्टिस्ट सोनल कौशल और प्रेमानंद महाराज की बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें महाराज जी ने बताया है कि राधा जी से कैसे मिला जा सकता है?

2 min read
Google source verification
Premanand Maharaj video meet chhota bheem doraemon cartoon voice over artist sonal kaushal

प्रेमानंद महाराज से मिली वॉयस आर्टिस्ट

Premanand Maharaj: विराट कोहली से लेकर शिल्पा शेट्टी तक बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारें प्रेमानंद महाराज के आश्रम उनका आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं और महाराज जी से हंसी मजाक और अपनी जिंदगी पर सवाल करते हैं। अक्सर देखा जाता है कि प्रेमानंद जी से मिलने वालों में ज्यादातर स्टार्स वो होते हैं जिन्हें लोग पहले से जानते हैं लेकिन, कई सितारें ऐसे भी है जो पर्दे पर अपनी आवाज की वजह से भी जाने जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें प्रेमानंद महाराज जी की मुलाकात एक ऐसी हस्ती से हुई जिसने भक्ति के माहौल में हंसी और मासूमियत के रंग भर दिए। मशहूर वॉयस आर्टिस्ट सोनल कौशल, जिन्हें दुनिया 'डोरेमोन की आवाज' के रूप में जानती है, महाराज जी का आशीर्वाद लेने श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचीं थी।

छोटा भीम और डोरेमोन पहुंचे महाराज जी के पास (Sonal Kaushal Meet Premanand Maharaj)

सोनल कौशल ने महाराज जी से मुलाकात के दौरान अपना अनोखा हुनर दिखाया। जिससे महाराज जी भी अपनी मुस्कुराहट नहीं रोक पाए। सोनल ने सबसे पहले भगवान कृष्ण की बाल रूप वाली आवाज निकाली। इसके तुरंत बाद उन्होंने बच्चों के चहेते 'छोटा भीम' के अंदाज में कहा, "हेलो दोस्तों, मैं हूं छोटा भीम और आज मैं वृंदावन आया हूं महाराज जी से मिलने!"

इतना ही नहीं, सोनल ने जब अपनी सबसे मशहूर आवाज यानी 'डोरेमोन' के लहजे में हाथ जोड़कर कहा, "महाराज जी, मैं हूं डोरेमोन और मैं आपके सामने कहना चाहता हूं... राधा-राधा", तो वहां मौजूद भक्तों की टोली हंसी और तालियों से गूंज उठी। "राधा रानी से कैसे मिलूं?"

राधा जी से कैसे मिला जा सकता है? (Premanand Maharaj Video)

मजाक-मस्ती के बीच सोनल ने एक बहुत ही गहरा और आध्यात्मिक सवाल भी महाराज जी से किया। उन्होंने पूछा कि आखिर वह किशोरी जी (राधा रानी) से कैसे मिल सकती हैं? इस पर महाराज जी ने बहुत ही सरलता और सौम्यता से जवाब दिया, "बस... राधा-राधा बोलकर।" महाराज जी का यह छोटा सा जवाब सोनल समेत वहां मौजूद सभी लोगों के दिल को छू गया।

कौन हैं सोनल कौशल? (Who is Sonal Kaushal)

34 साल की सोनल कौशल भारत की सबसे सफल वॉयस आर्टिस्ट में से एक हैं। उन्होंने महज 13 साल की उम्र में 'डोरेमोन' के लिए डबिंग शुरू कर दी थी। आज वह घर-घर में पहचानी जाने वाली आवाज हैं। उन्होंने 'छोटा भीम', 'शिनचैन', 'पोकेमॉन' के पिकाचू और 'पावरपफ गर्ल्स' जैसे कई यादगार किरदारों को अपनी आवाज दी है। सिर्फ कार्टून ही नहीं, सोनल ने मार्वल की 'थोर: लव एंड थंडर' और 'डॉक्टर स्ट्रेंज' जैसी हॉलीवुड फिल्मों के लिए भी डबिंग की है।

Story Loader