7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जय से तलाक के 1 हफ्ते बाद ही माही विज ने नदीम से किया प्यार का इजहार, लिखा- हमारी आत्माएं एक…

Jay Bhanushali And Mahhi Vij Divorce: माही विज ने जय भानुशाली से अपनी 15 साल की शादी तोड़ दी है, लेकिन अपने बच्चों के लिए हमेशा साथ रहेंगे। ऐसे में अब तलाक के 1 हफ्ते ही माही विज ने नदीम के लिए खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया है। जो लोगों को हैरान कर रहा है।

3 min read
Google source verification
Mahhi Vij fallen love with Nadim said you complete me i love you after jay bhanushali divorce

माही विज ने तलाक के बाद बेस्ट फ्रेंड के लिए किया प्यार का इजहार

Mahhi Vij Instagram: टेलीविजन इंडस्ट्री में उस समय भूचाल आ गया जब फेमस कपल रहे जय भानुशाली और माही विज ने अपने तलाक के बारे में बताया। किसी को यकीन नहीं हुआ और सब सवाल करने लगे कि आखिर क्यों और कैसे एक खूबसूरत रिश्ते में दरार आ गई? दोनों के फैंस इसकी वजह जानने की कोशिश करते रहे, लेकिन हुआ इसके उलट।

अब लगभग 1 हफ्ते बाद ही माही ने नदीम के लिए अपनी फीलिंग्स दुनिया के सामने बताई है। साथ ही लिखा है कि नदीम ही वो शख्स हैं जिसने उनके टूटे दिल को संभाला है। उनको जीना सिखाया है। वह और नदीम एक हैं। जैसे ही ये पोस्ट सामने आया हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर तहलका मच गया।

जय से तलाक के बाद माही ने किया नदीम से प्यार का इजहार (Mahhi Vij Jay Bhanushali Divorce)

माही विजऔर जय भानुशाली अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने दुख और सुख इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर करते थे। तलाक के बारे में भी कपल ने इसी का सहारा लिया था। अब माही विज ने सोशल मीडिया हैंडल पर ही नदीम को जन्मदिन की बधाई दी और अपने प्यार का इजहार किया है। उन्होंने लिखा, "जिस शख्स को मैंने दिल से चुना उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं। वो शख्स, जो मेरे बिना बोले ही मेरी बातें सुन लेता है।

जो मेरा साथ इसलिए नहीं देता क्योंकि उसे देना है, बल्कि इसलिए देता है क्योंकि वह देना चाहता है। तुम मेरा परिवार हो। तुम्हारे पास मैं सुरक्षित महसूस करती हूं। मेरे हमेशा के साथी हो। तुम सिर्फ मेरे सबसे अच्छे दोस्त ही नहीं, बल्कि मेरा सहारा, मेरी ताकत, मेरा घर हो।"

माही ने लिखा- तुम्हारे साथ मैं खुश हूं (Mahhi Vij Instagram)

माही ने आगे अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोते हुए कहा, "तुम्हारे साथ मैं जैसे रहना चाहूं, वैसे रह सकती हूं। फिर चाहे दुखी हूं, खुश हूं, इमोशनल हूं या फिर अधूरी। तुम मुझे हर तरह से अपना लेते हो। मैं प्यार महसूस करती हूं। हां कभी-कभी हम एक-दूसरे से गुस्सा हो जाते हैं। लड़ते भी हैं। कभी-कभी हम कई दिनों तक बात नहीं करते। लेकिन चुप्पी चाहे कितनी भी लंबी हो जाए, वह हमेशा एक ही जगह आकर खत्म होती है यानी हम दोनों के बीच में। क्योकि हम दोनों ये बात जानते हैं कि नदीम और माही एक हैं।'

"मेरे टूटे हुए हिस्सों को तुमने जोड़ा" (Mahhi Vij safe place and her best friend Nadim after Divorce)

माही का यह पोस्ट काफी गहरा और भावुक है। उन्होंने नदीम को 'आई लव यू' कहते हुए लिखा, "हमारी आत्माएं एक-दूसरे से इस कदर जुड़ी हुई हैं जिनको शब्दों में बयां कर पाना बेहद मुश्किल है। जीवन हमेशा आसान नहीं रहा है, लेकिन तुम्हारे साथ होने से सब कुछ हल्का, सब कुछ मजबूत, सब कुछ बेहतर हो जाता है।"

माही ने आगे लिखा, "जब मैं कमजोर होती हूं, तुम मेरा हाथ थाम लेते हो, जब मैं खुद पर भरोसा करना भूल जाती हूं, तुम मुझ पर विश्वास करते हो, और तुम मुझे ऐसे प्यार करते हो जिससे मेरे वो हिस्से भी ठीक हो जाते हैं जिनके बारे में मुझे पता भी नहीं था कि वो टूटे हुए हैं। आई लव यू नदीम, सिर्फ इसलिए नहीं कि तुम कौन हो। बल्कि इसलिए कि तुम मुझे कैसा महसूस कराते हो। तुम मेरे साथ कैसे खड़े रहते हो, तुम मेरे दिल हो, मेरा घर हो, मेरा परिवार हो। आज और हमेशा।"