5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Jun 05, 2026

हिना खान का शिल्पा शिंदे पर पलटवार, झूठे हैरेसमेंट के आरोपों पर किए 3 बड़े पोस्ट, PM मोदी को किया टैग

Hina Khan Shilpa Shinde Controversy: 'भाभी जी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे ने हाल ही में प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का झूठा केस दर्ज कराने की बात कबूल की थी, जिसके बाद हिना खान ने उन पर तंज कसा था, जवाब में शिल्पा ने भी हिना को आड़े हाथों लिया और उन पर झूठी बीमारी और पब्लिसिटी स्टंट के आरोप लगाए। अब हिना खान का इस मामले पर रौद्र रूप सामने आया है, उन्होंने लगातार 3 पोस्ट कर हंगामा मचा दिया है।

Hina Khan Dig on Shilpa Shinde fake harassment case tag pm narendra modi and continue 3 big post

हिना खान और शिल्पा शिंदे

Hina Khan slams Shilpa Shinde fake harassment case: टेलीविजन इंडस्ट्री की दो सबसे बड़ी अभिनेत्रियां, शिल्पा शिंदे और हिना खान इस वक्त एक-दूसरे के खिलाफ आमने-सामने खड़ी हो चुकी हैं। 'भाभी जी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में यह कबूल कर सबको हैरान कर दिया था कि उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर जो यौन उत्पीड़न का केस किया था, वह पूरी तरह झूठा था। शिल्पा ने इसे पैसे निकलवाने के लिए 'साम, दाम, दंड, भेद' की रणनीति बताया था।

इस पर हिना खान ने बिना नाम लिए शिल्पा को 'वूमेन कार्ड' खेलने पर लताड़ा था। इसके जवाब में जब शिल्पा ने हिना पर 'बीमारी और पारिवारिक दुखों' के जरिए पब्लिसिटी पाने का घटिया आरोप लगाया, तो अब हिना खान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। हिना ने एक के बाद एक तीन सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर शिल्पा शिंदे की धज्जियां उड़ा दी हैं।

हिना खान का शिल्पा शिंदे पर पलटवार (Hina Khan slams Shilpa Shinde fake harassment case)

हिना खान ने अपनी पहली इंस्टाग्राम स्टोरी में उन फैंस को आड़े हाथों लिया जो शिल्पा के इस कबूलनामे का समर्थन कर रहे हैं। हिना ने लिखा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग सिर्फ पसंदीदा एक्ट्रेस होने की वजह से इस अपराध का सपोर्ट कर रहे हैं। भाई, यह एक जुर्म है! क्या होता अगर उस प्रोड्यूसर ने इस बदनामी और शर्मिंदगी के कारण सुसाइड कर लिया होता? या उसकी शादी टूट जाती? क्या आप लोगों का दिमाग ठिकाने नहीं है? खासकर हमारी इंडस्ट्री की महिलाओं को यह समझना होगा कि ऐसी हरकतों की वजह से पूरी महिला जाति पर 'धोखेबाज' होने का कलंक लग जाता है कि औरतें पैसे ऐंठने के लिए अपने जेंडर का इस्तेमाल करती हैं। फेमिनिज्म का मतलब समानता है, और इसके लिए अपनों की गलती पर भी बोलना पड़ता है।"

हिना ने आगे लिखा, "भगवान के लिए अब बिग बॉस से बाहर निकलो, इसे 9 साल हो चुके हैं। मुझे किसी और की शोहरत पर पलने की जरूरत नहीं है, अपनी पहचान बनाने के लिए मुझे कभी किसी के कंधे की जरूरत नहीं पड़ी और यह पूरी दुनिया जानती है। मैं खुद में काफी हूं।"

"इसने 'Me Too' जैसे आंदोलनों का मजाक बना दिया" (Me Too movement misused by television actress)

अपनी दूसरी पोस्ट में हिना ने इस बात पर गहरा दुख जताया कि ऐसे झूठे मामलों से उन महिलाओं का कितना नुकसान होता है जो वाकई शोषण का शिकार होती हैं। हिना ने लिखा, "शिल्पा ने जो किया, उसने 'Me Too' जैसे गंभीर आंदोलनों की गरिमा को पूरी तरह खत्म कर दिया है। उसका बिना किसी पछतावे के हंसते हुए अपना गुनाह कबूल करना, किसी को भी यह कहने पर मजबूर कर देगा कि 'SHE TOO' (वो भी ऐसी ही है)। उसने सिर्फ अपने कुछ पैसे क्लियर कराने के लिए एक इज्जतदार इंसान पर इतना घिनौना आरोप लगाया। यह उन गरीब और आम महिलाओं के लिए सबसे बड़ा धोखा है जिनके पास न तो कोई पावर है, न कोई फैन क्लब है और न ही मीडिया कवरेज।"

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को टैग कर कसा कड़ा तंज (Hina Khan instagram stories prime minister narendra modi)

अपनी तीसरी और आखिरी स्टोरी में हिना खान ने देश की न्याय व्यवस्था और शीर्ष पदों पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए बेहद तीखा तंज कसा। उन्होंने लिखा, "भारत के माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राष्ट्रपति और कानून मंत्री से मेरा अनुरोध है कि कृपया देश के उन सभी अपराधियों को जेल से छोड़ दें, जिन्होंने अपराध करने के बाद अपना जुर्म खुद कबूल कर लिया है। क्योंकि उनके पास हिम्मत है, क्योंकि वे फाइटर्स हैं, और इसलिए भी क्योंकि जब उन्होंने अपराध किया था तब समाज में किसी ने उनका साथ नहीं दिया था!"

हिना खान के इस तीखे पलटवार ने साफ कर दिया है कि वे इस मामले को इतनी आसानी से ठंडा नहीं होने देंगी, और पूरी टीवी इंडस्ट्री इस वक्त हिना के इस बेबाक रुख की तारीफ कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें