31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 31, 2026

“काम के बदले समझौते की बात करते थे लोग” अनीता कंवल का बेटी के कास्टिंग काउच पर छलका दर्द

Anita Kanwar: टीवी की फेमस अभिनेत्री अनीता कंवल ने अपनी बेटी और खुद के करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को कास्टिंग काउच के लिए फोन आते थे, उस समय उन्होंने कड़ा रुख अपनाया था। आइये जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ बताया…

Anita Kanwar big revealed on Daughter Pooja Kanwar casting couch experience and her depression

अनीता कंवल ने इंडस्ट्री की खोली पोल

Anita Kanwar on Daughter Pooja Kanwar casting couch: 90 के दशक के मशहूर टीवी सीरियल्स 'शांति', 'कोरा कागज' और 'बनेगी अपनी बात' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली दिग्गज अभिनेत्री अनीता कंवल आज एक बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनीता ने ग्लैमर इंडस्ट्री के उस स्याह और कड़वे सच को उजागर किया है, जिससे अमूमन हर नया कलाकार डरता है। उन्होंने अपनी बेटी और एक्ट्रेस पूजा कंवल के करियर के शुरुआती दिनों के उन दर्दनाक अनुभवों को साझा किया, जिसने उनके पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया था। अनीता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को 'कास्टिंग काउच' जैसी गंदी चीजों से बचाने के लिए अपने खुद के सफल करियर तक की परवाह नहीं की।

अनीता कंवल ने खोली इंडस्ट्री की पोल (Anita Kanwar on Daughter Pooja Kanwar casting couch)

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में अनीता कंवल ने बताया कि साल 2004 में राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म 'ऊफ क्या जादू मोहब्बत है' से डेब्यू करने वाली उनकी बेटी पूजा कंवल जब काम के सिलसिले में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमां रही थीं, तब उन्हें काफी डरावने अनुभवों से गुजरना पड़ा। अनीता ने उन दिनों को याद करते हुए कहा, "जब पूजा साउथ में काम कर रही थी, तो कुछ लोग फोन करके तरह-तरह की अनुचित और गंदी बातें करते थे। वे काम के बदले समझौते (कॉम्प्रोमाइज) की बात करते थे। जब भी मुझे ऐसे फोन आते, मैं उन पर बुरी तरह भड़क जाती थी। एक बार तो मैंने फोन करने वाले से साफ कह दिया था कि अगर दोबारा ऐसी बात की, तो हैदराबाद आकर तुम्हारी टांगें तोड़ दूंगी। मेरे इस कड़े रुख के बाद किसी की दोबारा हिम्मत नहीं हुई।"

अनीता ने बताया कि पूजा एक बेहद संवेदनशील लड़की थीं और इंडस्ट्री के इस रवैए से वे अंदर से बुरी तरह टूट गई थीं। फिल्मों में मनमुताबिक सफलता न मिलने के बाद पूजा ने आखिरकार एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया और अब वे इवेंट होस्टिंग और एंकरिंग के क्षेत्र में अपना सफल करियर बना चुकी हैं।

अनिता कंवल का डिप्रेशन पर छलका दर्द (TV actress Anita Kanwal emotional breakdown)

इंटरव्यू के दौरान अनीता कंवल ने खुद के अकेलेपन और डिप्रेशन को लेकर भी बेहद चौंकाने वाली बातें कहीं। एक समय में एक साथ 13-13 सुपरहिट टीवी शोज में काम करने वाली अनीता ने भावुक होते हुए कहा, "आज मैं उसी दौर और दर्द से गुजर रही हूं, जिससे कभी मेरी बेटी गुजरी थी। जब आप इस इंडस्ट्री को अपनी जिंदगी के कई दशक दे देते हैं और फिर अचानक लोग आपको भूल जाते हैं, तो वह स्थिति अंदर से तबाह कर देने वाली होती है। अभी तीन दिन पहले ही मैंने निराशा में अपनी बेटी से पूछ लिया कि आखिर मैं जी क्यों रही हूं?"

अनिका कंवल को नहीं आया आत्महत्या का ख्याल

आत्महत्या के विचारों पर बात करते हुए अनीता ने पूरी बेबाकी से कहा, "मुझे बेहद बेकार महसूस होता है, लेकिन मेरे मन में कभी सुसाइड करने का विचार नहीं आता। मैंने अपनी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं और मैं इतनी कमजोर नहीं हूं। हां, कभी-कभी दुख में भगवान से यह प्रार्थना जरूर करती हूं कि अगर इस दुनिया में मेरे जीने का कोई सार्थक उद्देश्य नहीं बचा है, तो मुझे अपने पास बुला लो। मैं बस बिना किसी मकसद के यूं ही बेकार जिंदगी नहीं काटना चाहती।" अनीता का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें