
'बिग बॉस 19' का एक सीन। अमाल मलिक और तान्या मित्तल। (इमेज सोर्स: कलर्स स्क्रीनशॉट)
Bigg Boss 19 Controversy: 'बिग बॉस 19' का सफर खत्म हो चुका है, लेकिन इसके ड्रामे की गर्माहट अभी भी सोशल मीडिया पर उबल रही है। फिनाले के बाद जहां फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट का जश्न मना रहे थे, वहीं गायक और फाइनलिस्ट अमाल मलिक एक नए विवाद के केंद्र में आ गए। शो में तान्या मित्तल को लेकर दिए गए उनके कथित बयान ने इंटरनेट पर आग लगा दी। मामला इतना बढ़ गया कि फैंस उनसे सार्वजनिक माफी की मांग पर अड़ गए। इसी बीच अमाल का कड़ा बयान सामने आया है। पूरे मामले पर उनका क्या है कहना, आइए जानते हैं।
अब इस पूरे विवाद के बीच अमाल मलिक ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी और साफ कहा कि वह पहले ही अपनी सभी गलतियों के लिए माफी मांग चुके हैं, चाहे बात तान्या मित्तल की हो या शो के किसी और कंटेस्टेंट की। उन्होंने बताया कि शो से बाहर आने के बाद उनकी सबसे पहली पोस्ट भी तान्या के लिए ही थी। इसके बावजूद लोग उनके मैनेजर, टीम, परिवार और दोस्तों को निशाना बना रहे हैं, जो उन्हें बिल्कुल गलत लगता है।
अमाल ने यह भी साफ किया कि उनके और तान्या के बीच सिर्फ दोस्ती थी, इससे ज्यादा कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि वह अपने फैंस को शांत रहने की सलाह दे सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह दूसरों की बदतमीजी सहते रहेंगे।
अपने पोस्ट में अमाल ने फैंस से अपील की कि इस ड्रामे को यहीं खत्म कर दिया जाए। वह कह चुके हैं कि वह निजी और सार्वजनिक दोनों तरह से माफी मांग चुके हैं, इसलिए अब और बहस या ट्रोलिंग की कोई जरूरत नहीं है। उनके अनुसार, यह विवाद सिर्फ समय की बर्बादी बन चुका है, जिसे रोकना ही बेहतर है।
बता दें अमाल और तान्या की दोस्ती ‘बिग बॉस 19’ के दौरान शुरू हुई, जब दोनों ने एक-दूसरे को समझना और सपोर्ट करना शुरू किया। टास्क और घर की तनावपूर्ण परिस्थितियों में वे अक्सर बातचीत करते थे। इसी दौरान उनके बीच एक सहज और भरोसेमंद दोस्ती बन गई, जिसे दर्शकों ने भी नोटिस किया। देखा जाए तो अमाल और तान्या की दोस्ती हमेशा से सरल और साफ रही है। दोनों ने शो में एक-दूसरे का साथ दिया, लेकिन अमाल ने स्पष्ट कर दिया कि उनके बीच किसी रोमांटिक भावना की बात नहीं थी। वे सिर्फ अच्छे दोस्त थे, जिनकी केमिस्ट्री को लोगों ने जरूरत से ज्यादा गलत समझ लिया।
Published on:
11 Jan 2026 02:14 pm

बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
