6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Jun 06, 2026

AICWA ने मांगी सख्त कार्रवाई, उधर शिल्पा शिंदे ने पोस्ट में लिखा-जो उखाड़ना है उखाड़ लो!

Shilpa Shinde Shares Cryptic Note: AICWA यानी अखिल भारतीय कांग्रेस वर्कर्स एसोसिएशन ने हाल ही में किसी मामले को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस बीच टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Shilpa Shinde

Shilpa Shinde(This photo from x: @BollywoodlifeHi)

Shilpa Shinde Shares Cryptic Note: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों एक बड़े विवाद के केंद्र में हैं। इसका कारण ये है कि जब उन्होंने खुद एक्सेप्ट किया कि उन्होंने 'भाभीजी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली पर लगाया गया यौन उत्पीड़न का आरोप झूठा था। ये खुलासा होते ही टेलीविजन इंडस्ट्री में हलचल मच गई और सोशल मीडिया पर शिल्पा के खिलाफ आलोचनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।

चारों तरफ से आलोचनाओं के बावजूद शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे की इस एक्सेप्टेंस के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से इस पूरे मामले में दखल देने और दोषियों पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। AICWA का मानना है कि झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप लगाना न केवल संबंधित व्यक्ति की छवि को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उन महिलाओं के संघर्ष को भी कमजोर करता है जो सच में इस तरह की परेशानियों का सामना करती हैं।

इतना ही नहीं, चारों तरफ से आलोचनाओं के बावजूद शिल्पा शिंदे न तो चुप बैठी हैं और न ही झुकने का इरादा दिखा रही हैं। आज शनिवार, 6 जून को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटोज की एक रील शेयर की। इस रील में उन्होंने एक बेबाक संदेश लिखा,"एक औरत बनो, हमेशा ये कहने के लिए तैयार रहो कि जो उखाड़ना है उखाड़ लो।" इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने आगे लिखा, "जलने वालों जलते रहो, अपना खून किसी जरूरतमंद को मत दो, जला जला के खत्म कर दो।" हालांकि शिल्पा ने अपनी इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन इसकी टाइमिंग और भाषा को देखते हुए ये साफ नजर आता है कि ये उनकी आलोचना करने वाले लोगों को दिया गया एक करारा जवाब है। नेटिजन्स इस पोस्ट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

नया मोड़ तब आया जब हिना खान ने भी अपनी राय रखी

इस पूरे विवाद में एक नया मोड़ तब आया जब टीवी की एक्ट्रेस हिना खान ने भी अपनी राय सामने रखी। हिना ने बिना किसी लागलपेट के कहा कि उन्हें "यकीन नहीं हो रहा" कि कुछ महिलाएं इस तरह के "बेतुके और घटिया काम" को समर्थन दे रही हैं, खासकर तब जब खुद शिल्पा ने अपने आरोप को झूठा स्वीकार कर लिया है। हिना का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसे काफी लोगों का सपोर्ट मिला।

बता दें, हिना खान की इस टिप्पणी के बाद शिल्पा शिंदे ने गुरुवार को एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में शिल्पा ने हिना का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके ब्रेस्ट कैंसर के इलाज और उनके पिता के निधन जैसे संवेदनशील विषयों पर टिप्पणी करते हुए लोगों पर हिना के नाम की आड़ में प्रचार पाने का आरोप लगाया। शिल्पा की इस हरकत पर दर्शकों और इंडस्ट्री के लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई और उनकी जमकर निंदा की।

शो के निर्माताओं के साथ उनका तीखा विवाद

ये सारा मामला दरअसल साल 2016 का है जब शिल्पा शिंदे ने लोकप्रिय सिटकॉम 'भाभीजी घर पर हैं' को बीच में ही छोड़ दिया था। शो के निर्माताओं के साथ उनका तीखा विवाद हुआ था और उस दौरान उन्होंने को-प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया था। शिल्पा ने दावा किया था कि शूटिंग के दौरान उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया। तो वहीं, एडिट II प्रोडक्शंस के बैनर तले इस शो को को-प्रोड्यूस करने वाले संजय कोहली ने उन तमाम आरोपों को पूरी तरह से नकार दिया था।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें