4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: चमत्कार के झांसे में फंसा कपल, साधु के वेश में आया ठग ले उड़ा सोने का जंतर

राजधिराजपुरा हाईवे से सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर लौट रहे कपल की बाइक अचानक बंद हो गई। इसी दौरान साधु के वेश में ठग आ गया और घटना हो गई।

2 min read
Google source verification

टोंक

image

Kamal Mishra

Mar 01, 2026

tonk fraud

कपल से बातचीत करता कथित ठग साधु के वेश में। (फोटो-सोशल मीडिया)

टोंक। दत्तवास थानान्तर्गत राजधिराजपुरा गांव से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां हाईवे के समीप साधु के वेश में आए एक ठग ने तांत्रिक विधि और चमत्कार का झांसा देकर कपल से सोने का जंतर ठग लिया। वारदात उस समय हुई, जब कपल कुएं से पशुओं के लिए चारा लेकर घर लौट रहे थे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़ित रेवड़ मीणा ने बताया कि हाईवे पर एक साधु वाहनों को हाथ देकर रुकवा रहा था। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल अचानक बंद हो गई। साधु उनके पास पहुंचा और पैसे मांगने लगा। रेवड़ मीणा ने नकद राशि नहीं होने की बात कही और फोन-पे होने की जानकारी दी। इस पर साधु ने उनका मोबाइल फोन हाथ में लिया और कुछ देर बाद लौटा दिया।

ऐसे हुई पूरी ठगी

इसके बाद साधु ने सुख-शांति का प्रलोभन देते हुए कहा कि यदि उनके पास पैसे नहीं हैं तो वह उससे उधार लेकर दान कर सकते हैं। पीड़ित ने साधु से पैसे लेकर उसे दान कर दिए। हालांकि, साधु ने वहीं राशि वापस पीड़ित की जेब में रख दी और कहा कि इसे घर ले जाकर सुरक्षित स्थान पर रख देना। ठग ने इसके बाद कथित तांत्रिक क्रिया शुरू की।

गहने लेकर कर रहा था वापस

ठग ने पीड़ित को जमीन से मिट्टी उठाकर हथेली में रखने को कहा और अपने थैले से भभूत निकालकर उस पर रख दी। मुट्ठी खोलने पर उसमें अनाज के दाने दिखाई दिए। इसके बाद साधु ने पति-पत्नी के हाथ मिलवाकर उन पर फूंक मारी। उसने पीड़ित के कान में पहना चांदी का कुंडल उतरवाकर फूंक मारने के बाद पुनः पहना दिया।

अखबार में लपेटकर दिया

इसी दौरान उसकी नजर पीड़ित की पत्नी के गले में पहने जंतर पर पड़ी। साधु ने जंतर मांग लिया। पत्नी द्वारा जंतर उतारते ही वह उसके हाथ में पहुंचा और देखते ही देखते राख में बदल गया। इसके बाद साधु ने भभूत, अनाज के दाने और राख बने जंतर को एक अखबार में लपेटकर उनके पशुओं के चारे में रख दिया और कहा कि इसे घर ले जाकर खोलने पर परिवार में सुख-शांति आएगी।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के बाद पीड़ित असामान्य स्थिति में आ गया और उसे कुछ भी याद नहीं रहा। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित रेवड़ मीणा ने इस संबंध में दत्तवास थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।