9 अगस्त 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

‘कांग्रेस ने रोके छात्रसंघ चुनाव और दोष दे रहे हैं भाजपा को’, अरुण चतुर्वेदी ने पर्ची वाले बयान को लेकर डोटासरा पर भी कसा तंज

Student Union Election: भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस नेता खुद तय कर लें कि छात्रसंघ चुनाव रोके किसने थे।

टोंक

Anil Prajapat

Aug 07, 2025

Arun-Chaturvedi-1
कार्यक्रम में मौजूद वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी। फोटो: पत्रिका

टोंक। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस नेता खुद तय कर लें कि छात्रसंघ चुनाव रोके किसने थे। उनकी सरकार ने रोके थे और दोष भाजपा को दे रहे हैं। भाजपा इन सबको देखेगी। हम लोकतंत्र को बढ़ाने का विश्वास रखते हैं। वे बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह चौहान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।

अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों को ही नहीं देश में भी चुनाव नहीं करवाने और संविधान को तोड़ने-मरोड़ ने का काम किया है। चतुर्वेदी ने डोटासरा के पर्ची वाले बयान पर भी जवाब दिया कि ये तो वो बताएं कि उनके सीएम अपने डिप्टी सीएम को नाकारा-निकम्मा कहते थे। तब कौनसी पर्ची चलती थी।

कई कार्यक्रम हुए आयोजित

इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के जन्मदिन पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने सर्वप्रथम अन्नपूर्णा गणेश मन्दिर में पूजन, दर्शन तथा जैन नसिया में आचार्य वर्धमान सागर महाराज से आशीर्वाद लिया। गोकुलधाम गोशाला में भगवान शिव का अभिषेक, गोमाता पूजन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं से स्नेह मिलाप किया। इसमें हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे वितरित किए गए।

भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह चौहान का जन्मदिन मनाया

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का प्रेम ही शक्ति है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह चौहान का जन्मदिन मनाया गया। इसमें निवाई विधायक रामसहाय वर्मा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, राजपूत महासभा प्रदेशाध्यक्ष रामसिंह चंदलाई, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना, पूर्व जयपुर जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा, दीक्षा खंडेलवाल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी आदि मौजूद थे।