मुंबई, May 31, 2026

लोकेश कनगराज ने रवि मोहन का 'Benz' में स्वागत किया। (फोटो सोर्स: @Dir_Lokesh)
Ravi Mohan Joins LCU: तमिल एक्टर रवि मोहन ने इस महीने की शुरुआत में तब सुर्ख़ियों में आये थे जब उन्होंने प्रेस के सामने ऐलान किया था कि जब तक वो पत्नी आरती रवि से तलाक का मामला सुलझा नहीं लेते, तब तक वो काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था कि जब तक वो अपनी अलग रह रही पत्नी आरती रवि से अपने तलाक़ का मामला सुलझा नहीं लेते, तब तक वो अपनी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं करेंगे। हालांकि, इसके कुछ ही दिनों बाद, लोकेश कनगराज ने एक्टर का लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स (LCU) में 'बेंज़' फिल्म के साथ स्वागत किया।
जानकारी के लिए बता दें कि रविवार यानि आज लोकेश ने एक हैरान करने वाली घोषणा की कि रवि मोहन LCU की फिल्म 'बेंज' में अहम किरदार निभाने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के लिए शूटिंग करते हुए एक्टर की फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा, "इस यूनिवर्स में आपका स्वागत है @iam_RaviMohan सर।" फिल्म के मुख्य एक्टर राघव लॉरेंस ने भी उनका स्वागत करते हुए लिखा, "आपका स्वागत करके बहुत खुशी हुई भाई @iam_RaviMohan।"
हालांकि, फैंस के लिए ये एक झटका था क्योंकि कुछ समय पहले ही रवि ने सार्वजनिक रूप से एक्टिंग से ब्रेक लेने की घोषणा की थी और अब ये पोस्ट। इस खबर से असमंजस में पड़े फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर पर) पर पूछा, "क्या अब वह ठीक हैं?" जबकि दूसरे ने लिखा, "तो क्या #RaviMohan शारीरिक और मानसिक रूप से फिर से फॉर्म में आ गए हैं?"
इस महीने की शुरुआत में, आध्यात्मिक हीलर-सिंगर केनीशा फ्रांसिस ने कहा था कि वो चेन्नई छोड़कर जा रही हैं और रवि मोहन से अपने ब्रेकअप की हिंट भी दी थी। उन्होंने दावा किया कि साइबरबुलिंग इसका कारण थी, क्योंकि उनका अकाउंट हैक हो गया था और आरती के बारे में एक अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। वहीं, रवि ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भावुक होते हुए बताया, "जब तक मेरा तलाक नहीं हो जाता, मैं एक्टिंग नहीं करूंगा। जब भी मेरा तलाक हो जाएगा, मेरी जिंदगी फिर से सामान्य हो जाएगी… जब भी यह साइबरबुलिंग बंद होगी, मैं वापस आ जाऊंगा।" केनीशा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "आप लोगों ने केनीशा को दूर भेज दिया है… मैं उनके अच्छे भविष्य की कामना करता हूं।"
रवि और आरती की शादी 2009 में हुई थी, और 2024 में घर छोड़कर अलग होने के बाद रवि ने उनके अलगाव की बात कबूली थी। बता दें कि फिलहाल उनके तलाक का प्रोसेस चेन्नई फैमिली कोर्ट में चल रहा है। केनीशा, जिनके बारे में अफवाह थी कि वो रवि को डेट कर रही हैं, ने शुरू में दावा किया था कि वह सिर्फ उनकी हीलर और दोस्त हैं। हालांकि, 2025 में, इस जोड़ी ने एक जैसे कपड़े पहने और साथ में एक शादी में शामिल हुए। वो अक्सर एक-दूसरे के बारे में पोस्ट करते थे और उन्हें साथ में इवेंट्स में देखा जाता था। मगर हाल ही में केनिशा की पोस्ट ने इस रिलेशनशिप पर सवालिया निशान खड़े कर दिए थे. उन्होंने कहा था, "मैं इस कहानी में प्यार के साथ आई थी। मैं इससे चुपचाप बाहर जा रही हूं,", जिसके चलते रवि मोहन और केनिशा के ब्रेकअप की अटकलें लगाई जाने लगीं।
जानकारी के लिए बता दें कि LCU यूनिवर्स में काठी (2019), विक्रम (2022), लियो (2023) फिल्मों के नाम शामिल हैं। ये सभी फिल्में एक ही यूनिवर्स का हिस्सा हैं और इनमेंकी कहानी ड्रग माफ़िया से जुड़ी हुई दिखती हैं। जहां लोकेश ने इन तीनों फिल्मों का निर्देशन किया है, वहीं इस यूनिवर्स की अगली फिल्म, 'Benz' को बक्कियाराज कन्नन ने डायरेक्ट किया है। जहां, राघव लीड इस फिल्म में रोल निभा रहे हैं, वहीं, निविन पॉली विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं।
संबंधित विषय:
Updated on: 31 May 2026 03:09 pm


कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।