6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, Jun 06, 2026

’10 बार नहीं, उससे भी ज्यादा देख सकते हैं!’ पेड्डी के लिए जापानी फैंस का जुनून वायरल

Ram Charan Japanese fans take off from work: पेड्डी के लिए जापानी फैंस का जुनून इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फिल्म को एक बार नहीं, 10 बार और कई बार देखने की बात कही।

Ram Charan

Ram Charan (This photo from IMDb)

Ram Charan Japanese fans take Off from work: राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा 'पेड्डी' रिलीज होते ही धमाल मचा रही है, लेकिन इस बार सबसे दिलचस्प खबर बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों से नहीं बल्कि टोक्यो से हैदराबाद तक का सफर करने वाले 2 जापानी फैंस की कहानी से आई है।

वायरल हुए एक वीडियो में 2 जापानी फैंस दिखें

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में 2 जापानी फैंस मसामी और क्रिस को पेड्डी देखने के बाद थिएटर के बाहर मीडिया से बात करते देखा गया। दोनों ने अपने-अपने काम से 5 दिन की छुट्टी ली और रिलीज से 2 दिन पहले ही हैदराबाद पहुंच गए। उनके साथ एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि दोनों ने रिलीज से पहले ही फिल्म 3 बार देख ली थी और भारत में रहने के दौरान इसे 10 बार और उससे ज्यादा बार देखने का इरादा रखते हैं। वीडियो में दोनों फिल्म के गाने 'राय राय रा रा' और 'मासा मासा' गाते भी दिखे।

इतना ही नहीं, राम चरण की जापान में लोकप्रियता 'मगधीरा' से शुरू हुई थी और 'RRR' ने इसे नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। पिछले कुछ सालों में कई जापानी फैंस उनसे मिलने और इवेंट्स में शामिल होने के लिए भारत आ चुके हैं। बता दें, बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है और सिर्फ 2 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के करीब पहुंच गई। राम चरण की परफॉर्मेंस की तारीफ हुई है और फैंस के बीच फिल्म का बज भी बना हुआ है।

राम चरण के करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक

पेड्डी फिल्म को बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है और इसे राम चरण के करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक माना जा रहा है। ये 'गेम चेंजर' के बाद राम चरण की पहली फिल्म है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा में जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे कई बड़े कलाकारों ने महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें