मुंबई, May 21, 2026

CM विजय से मुलाकात के बाद सिबिराज का इमोशनल पोस्ट वायरल। (फोटो सोर्स: @Sibi_Sathyaraj)
Sibiraj Support CM Vijay: जब से तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने हैं, तब से फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां उनके राजनीतिक सफर और राजनितिक नेतृत्व की तारीफ कर चुकी हैं। अब इस लिस्ट में अभिनेता CP Sathyaraj का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने हाल ही में विजय से मुलाकात की। इस मीटिंग ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींचा। CM विजय से मिलने के बाद सिबिराज ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की और अपनी खुशी जाहिर की। उनका ये पोस्ट अब विजय के सपोर्टर्स के बीच वायरल हो गया है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय विजय से मिलने के बाद, सिबिराज ने अपने X (पहले Twitter) अकाउंट पर एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि वो मुख्यमंत्री से मिलकर और 2026 के चुनावों में उनकी जबरदस्त जीत पर उन्हें बधाई देकर बहुत खुश हैं। सिबिराज ने अपनी पोस्ट में ये भी बताया कि वो विजय को लगभग बीस सालों से जानते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विजय का अच्छा स्वभाव, लोगों के प्रति प्यार और सादगी आज भी पहले जैसी ही है। उन्होंने विजय के अच्छे स्वास्थ्य, लगातार सफलता और तमिलनाडु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सिबिराज के इस भावुक पोस्ट ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस का ध्यान खींचा है।
सिबिराज सिर्फ विजय के फैन ही नहीं, बल्कि शुरू से ही उनकी राजनीति का समर्थन करने वालों में शामिल रहे हैं। भले ही उनके परिवार की राजनीतिक विचारधारा अलग थी, फिर भी सिबिराज ने खुलकर विजय का साथ दिया और राजनीति में उनके आने की तारीफ भी की।
उन्होंने अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये विजय के प्रति अपना समर्थन जताया है। इतना ही नहीं कई बार उन्होंने विजय पर होने वाली टीका-टिप्पणियों और आलोचनाओं का जवाब भी दिया है। इसी वजह से, विजय के कई फैंस सिबिराज को उनके सबसे बड़े सपोर्टर के रूप में पसंद करते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि विजय की चुनावी जीत के बाद, सिबिराज द्वारा विजय के बारे में लिखे कई पुराने पोस्ट फिर से ऑनलाइन शेयर किए जा रहे हैं। इन्हीं में एक इमोशनल मेसेज में सिबिराज ने अपने बचपन के दिनों में विजय से हुई पहली मुलाकात को भी याद किया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उस समय का वो सीधा-सादा नौजवान एक दिन लाखों लोगों का दिल जीत लेगा और इतना ताकतवर नेता बन जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि भले ही विजय का फिल्में छोड़ना इंडस्ट्री के लिए नुकसान था और इसको स्वीकार करना भी बेहद मुश्किल था, लेकिन एक फैन, दोस्त और भाई के तौर पर उन्होंने उनके नए राजनीतिक सफर का सम्मान किया।
संबंधित विषय:
Updated on: 21 May 2026 07:09 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।