29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 27, 2026

लोकेश कनगराज और CM विजय की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल, फैंस बोले- ‘अब Leo 2 बना दो!

Lokesh Kanagaraj meets Tamil Nadu CM Vijay: लोकेश कनगराज और CM विजय की हालिया मुलाकात ने फिल्मी दुनिया में नई हलचल मचा दी है। दोनों की इस बातचीत को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

लोकेश कनगराज और CM विजय (फोटो सोर्स: x के @_MovieVerse/@Jilla__Ajay अकाउंट द्वारा)

लोकेश कनगराज और CM विजय (फोटो सोर्स: x के @_MovieVerse/@Jilla__Ajay अकाउंट द्वारा)

Lokesh Kanagaraj meets Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के नवनिर्वाचित सीएम और सुपरस्टार थलपति विजय ने तमिल फिल्म जगत के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने राज्य में नई फिल्मों की रिलीज के पहले हफ्ते में हर दिन पांच शो चलाने की अनुमति दे दी है। इस फैसले से कॉलीवुड को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसी बीच CM विजय और फिल्मकार लोकेश कनगराज की मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिस पर फैंस की कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स से मुलाकात के बाद

CM विजय ने फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स से मुलाकात के बाद ये फैसला किया। पहले थिएटर्स नई फिल्मों के 3 या 4 शो ही चला पाते थे लेकिन अब पहले हफ्ते में पांच शो की अनुमति मिल गई है। त्योहारों और विशेष अवसरों को इससे अलग रखा गया है। बता दें, X पर लोकेश कनगराज ने विजय के साथ अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। लोकेश ने कैप्शन में विजय को बधाई देते हुए लिखा, "माननीय सीएम।"

ये तस्वीर देखते ही फैंस दीवाने हो गए। एक फैन ने लिखा कि काश ये 2024 में होता तो लियो 2 की घोषणा की फोटो होती। एक और ने लिखा कि लियो और मास्टर के लिए शुक्रिया, अब Leo 2 बना दो, क्या एक और कोलेबोरेशन होगा?

लोकेश ने विजय के साथ 'मास्टर' और 'लियो' बनाई हैं

इतना ही नहीं, लोकेश ने विजय के साथ 'मास्टर' और 'लियो' बनाई हैं जो दोनों जबरदस्त हिट रहीं। हालांकि लोकेश पहले 'मास्टर 2' में ज्यादा रुचि दिखा चुके थे। विजय के रिटायरमेंट के बाद 'लियो 2' की संभावना भी खत्म हो गई, लेकिन अब इस फोटो को देखकर फैंस फिर से उम्मीद लगाने लगे हैं।

विजय MGR और जयललिता के बाद तमिलनाडु में एक्टर से CM बनने वाले तीसरे बड़े नाम बन गए हैं। उनकी पार्टी TVK ने DMK और AIADMK जैसी दिग्गज पार्टियों को हराया। उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' के 19 जून को रिलीज होने की खबर है हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें